फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vaccine finished, 100 to 110 calls coming to war room for questioning

Bhiwani News: वैक्सीन खत्म, पूछताछ के लिए वार रूम में आ रही 100 से 110 कॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vaccine finished, 100 to 110 calls coming to war room for questioning
कोराना की दोबरा दस्तक शुरू होते ही मास्क लगाकर जाती युवती। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस का नया वैरिएंट बीएफ-7 सक्रिय होने से कोरोना को लेकर सरकार ने सतर्कता, सावधानी व निगरानी पर जोर दे रही है। वहीं दूसरी ओर पिछले तीन माह से प्रदेश में कोविशिल्ड का स्टाक खत्म है, जोकि अभी तक नहीं आया है। जिले में सिर्फ कोवैक्सीन का स्टॉक था, जोकि खत्म हो चुका है। ऐसे में वैक्सीन के लाभार्थी बिना वैक्सीनेशन करवाएं निराश होकर घर लौट रहे है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के वार रूम में टीकाकरण करवाने आए 150 से अधिक लोग निराश होकर घर लौटे। वहीं वैक्सीन की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को 90 कॉल आई। जबकि अब 100 से 120 कॉल रोजाना आ रहे हैं, जिनमें से अधिक बूस्टर डोज के लाभार्थी थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को हिसार से कोवैक्सीन की 2700 डोज लाई जाएगी। जबकि कोविशिल्ड का स्टॉक जनवरी में ही पहुंच पाएंगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन, आइसोलेशन वार्ड की उचित व्यवस्था की हुई है। डॉक्टरों की एक टीम भी कोविड से निपटने के लिए गठित की गई है, जो कोविड के मामलों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

विदेश से लौटे यात्रियों का होगा जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट
स्वास्थ्य निदेशालय की ओर कोविड को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कोरोना जांच, वैक्सीनेशन, फ्लू कॉर्नर, आइसोलेशन वार्ड और वार रूम बनाने के निर्देश दिए है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियों पूरी कर दी है। वहीं, विदेश से लौटे यात्रियों का कोविड टेस्ट किया जाएगा, जिसमें उन्हें जीनोम सीक्केंसिंग टेस्ट भी किया जाएगा। ताकि अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उसका उचित उपचार मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन के आंकड़े
जिले में अब तक 5658 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली, 5642 को दूसरी और 3045 को बूस्टर डोज लगाई है। फ्रंट लाइन वर्करों में 4951 को पहली, 5072 को दूसरी और 866 को बूस्टर डोज लगाई है। वहीं 12 से 14 साल के बच्चों में 38950 में से 22835 को पहली और 16252 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं, 15 से 17 साल के किशोरों में 61900 में से 48608 को पहली और 38922 को दूसरी डोज लगाई है। जिले के 18 से 44 साल के युवाओं में 540542 में से 537408 को पहली, 502993 को दूसरी और 28908 को बूस्टर डोज लगाई है। इस तरह 45 से 60 साल के लाभार्थियों में 180180 में से 172446 को पहली, 171184 को दूसरी और 17664 को बूस्टर डोज लगाई है। जिले के बुजुर्गों में 135162 को पहली, 133665 को दूसरी और 23312 को बूस्टर डोज लगाई है।

वैक्सीन की डोज सोमवार तक मिल जाएगी। विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की जांच के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट के लिए भेजा जाना आवश्यक है। इसके अलावा भिवानी जिला में हर सीएचसी व पीएचसी स्तर पर कोरोना जांच, सेनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करने के दिशा-निर्देश दिए है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed