फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   University employees are the backbone of the education system: Ranbir

विश्वविद्यालय कर्मचारी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ : रणबीर

Sun, 14 Sep 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 14 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
University employees are the backbone of the education system: Ranbir
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयान का विरोध किया है। बयान में कहा गया था कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ से संबंधित नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ, हरियाणा की भिवानी इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित कर इस बयान को अन्यायपूर्ण बताया। इस दौरान करीब 115 कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बैठक में नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश संयोजक रणबीर बांगड़वा ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्हें जॉब सिक्योरिटी से वंचित रखना उनकी भावनाओं को आहत करता है। रणबीर ने कहा कि उनका संघ लोकतांत्रिक तरीके से कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा और सरकार से इस भेदभावपूर्ण नीति को वापस लेने की मांग करेगा।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री संदीप बागनवाला ने सरकार की दोहरी नीति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार अन्य विभागों के कर्मचारियों को सुरक्षा देती है, वहीं, विश्वविद्यालय कर्मचारियों को इससे बाहर रखा जा रहा है। यह अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष इमरान ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी वर्ग को स्थायित्व और सम्मान से वंचित रखना गलत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्युत कर्मचारी संघ भी विश्वविद्यालय कर्मचारियों के संघर्ष में हर स्तर पर सहयोग करेगा।


नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें प्रदीप भारद्वाज को अध्यक्ष, भंवर सिंह और पारस को उपाध्यक्ष, सचिन नीतू को सचिव, वीरेंद्र और नवीन को सह सचिव, परमजीत राणा को कोषाध्यक्ष और कनिका बंसल व जितेंद्र चौहान को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि अब विश्वविद्यालय कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। उनका संगठन पूरी पारदर्शिता और मजबूती के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed