फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   under matric, candidate

विधानसभा चुनाव : 33 अंडर मैट्रिक उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

Tue, 08 Oct 2019 06:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
under matric, candidate
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 71 उम्मीदवारों में 33 उम्मीदवार ऐसे हैं जो अंडर मैट्रिक हैं। 19 उम्मीदवार ऐसे है जो स्नातकोत्तर या डिग्री, डिप्लोमा कर राजनीति के मैदान में उतरे है। यानी इस बार मुकाबला पढ़े लिखो और कम पढ़े लिखों के बीच भी होगा। चार अधिवक्ता इस बार किस्मत आजमा रहे हैं तो तीन इंजीनियर और एक डॉक्टर भी चुनावी मैदान में है। यानी इस बार चुनाव दिलचस्प होगा।
विज्ञापन

तोशाम बनी अधिवक्ताओं के बीच लड़ाई की हॉट-सीट : पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के गढ़ कहे जाने वाले तोशाम विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस से किरण चौधरी, भाजपा से शशि रंजन परमार, इनेलो की कमला रानी के बीच कड़ा मुकाबला है। किरण चौधरी जहां बीए एलएलबी हैं वहीं शशि रंजन परमार बीएससी एलएलबी हैं। कमला रानी बारहवीं पास हैं। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार भी एलएलबी हैं। इनके अलावा यहां से निर्दलीय उम्मीदवार जगबीर सिंह सिविल इंजीनियर, युद्धवीर सिंह बी.टेक, रजनीश कुमार एमबीए, जेजेपी उम्मीदवार सीताराम बीएड, पीपल पार्टी ऑफ इंडिया से सुरेश कुमार बीए, बीपीएड हैं। तोशाम के 21 उम्मीदवारों में से नौ अंडर मैट्रिक हैं और आठ स्नातकोत्तर या डिग्री-डिप्लोमा किए हुए हैं।
विज्ञापन

भिवानी से किस्मत आजमा रहे वकील, डाक्टर और इंजीनियर : भिवानी विधानसभा क्षेत्र से डाक्टर, वकील और इंजीनियर भी किस्मत आजमा रहे है तो नौ अंडर मैट्रिक उम्मीदवार भी दौड़ में है। भिवानी में कुल 19 उम्मीदवार चुनावी रेस में है। इनमें जेजेपी से डॉ. शिव शंकर भारद्वाज एमबीबीएस, मास्टर ऑफ सर्जरी हैं तो कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह स्नातक हैं। भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सर्राफ स्नातक हैं। इनके अलावा स्वराज इंडिया पार्टी के राजेंद्र सिंह यादव बीटेक, निर्दलीय सतीश कुमार एमबीए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू में सिविल इंजीनियर, अधिवक्ता और स्नातकोत्तर के बीच मुकाबला : लोहारू विधानसभा क्षेत्र से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के जेपी दलाल बीए और डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियर हैं तो कांग्रेस उम्मीदवार सोमबीर सिंह एलएलबी हैं। जजपा की अलका रानी स्नातकोत्तर हैं। निर्दलीय सज्जन भी एमए हैं। इनके अलावा यहां सात उम्मीदवार अंडर मैट्रिक, एक बारहवीं पास, दो ग्रेजुएट हैं।

बवानीखेड़ा की धर्म देवी हैं जेबीटी : बवानीखेड़ा में 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मंत्री जगन्नाथ की पत्नी और इनेलो उम्मीदवार धर्म देवी विद्यो विनोदिनी और जेबीटी हैं। भाजपा उम्मीदवार बिशंबर वाल्मीकि स्नातक हैं। यहां आठ उम्मीदवार अंडर मैट्रिक, दो बारहवीं पास और तीन उम्मीदवार स्नातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed