{"_id":"682b54ffd90fef931407507a","slug":"two-thugs-duped-a-woman-and-stole-her-mangalsutra-and-earrings-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-134332-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला को झांसे में लेकर मंगलसूत्र व कानों की बाली ले उड़े दो ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला को झांसे में लेकर मंगलसूत्र व कानों की बाली ले उड़े दो ठग
Mon, 19 May 2025 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 May 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। एक माह के दौरान शहर के सोने के गहने ठग सफेद रुमाल में कंकड़ पत्थर बांधकर थमा देने की तीसरी वारदात सामने आई है। हालांकि अब तक हो चुकी दो वारदात में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि तीसरी महिला से सोने के बाले और मंगलसूत्र की ठगी भी दिनदहाड़े सरेबाजार हो गई है। फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा कॉलोनी निवासी माया देवी के लड़के ने बताया कि उसकी माता घर से नेकीराम पार्क में सब्जी की दुकान पर काम के लिए आ रही थी। कृष्णा कॉलोनी के मुख्य रोड से रेलवे स्टेशन के सामने दो युवक उसे मिले। एक युवक ने उसकी मां से जींद जाने का रास्ता पूछा और कहा कि उसके पास चार से पांच लाख रुपये है। वह गुजरात से अपने मालिक के रुपये चुराकर लाया है।
उसी समय दूसरा युवक वहां पहुंचा उसने कहा कि उनके पीछे पुलिस लगी है। इसलिए वह ये रुपये उसकी मां को देने लगे। आरोपियों ने उसकी माता को झांसे में लेकर रेलवे लाइन के साथ होते हुए बीटीएम मिल के पीछे रास्ता से होते हुए हांसी गेट पहुंचे। इसी दौरान एक युवक ने उसकी मां के कानों के बाले और मंगलसूत्र भी निकलवाकर एक सफेद रुमाल में बांध दिया।
विज्ञापन
हांसी गेट पर उसकी माता को गन्ने का जूस पिलाया और फिर रुपयों का बंडल और सफेद रुमाल में बंधे गहने उसकी मात को थमा दिए और दोनों युवकों ने थोड़ी देर बाद आने की कहकर चले गए। उसकी माता ने सफेद रुमाल खोला तो उसके अंदर कंकड़ पत्थर थे और रुपयों की बंडल की जगह कागजों को काटकर रुपयों की नकली गड्डी बनाई गई थी। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने शून्य एफआईआर दर्ज कर इसे जीआरपी को भेजा है।