फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two persons injured in the accident died during treatment

Bhiwani News: प्रेमनगर के समीप दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two persons injured in the accident died during treatment
सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज करते सदर थाना पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव प्रेमनगर के समीप मंगलवार शाम को सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो व्यक्तियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गांव इमलोटा निवासी संजीत (42) व गांव बामला निवासी अनिल (30) के तौर पर हुई है। संजीत का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाया गया, जबकि अनिल का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में किया गया। इस संबंध में पुलिस ने परिजन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें संजीत मंगलवार को स्कूटी से अनिल के साथ बरवाला जा रहा था। शाम को करीब छह बजे प्रेमनगर के समीप स्थित सीएनजी पंप के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उनको नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अनिल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रात को संजीत ने नागरिक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस संबंध में सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में संजीत व पीजीआई में अनिल के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बहन के घर जा रहा था संजीत
संजीत मजदूर था और शादीशुदा था। उसके तीन लड़के हैं। जबकि अनिल की भिवानी हांसी गेट पर मोबाइल की दुकान थी। अनिल अविवाहित था। मंगलवार को संजीत निजी काम से अपनी बहन से मिलने बरवाला जा रहा था। वह इमलोटा से पहले अपने मामा के लड़का अनिल के पास आया, जिसके बाद दोनों बरवाला के लिए स्कूटी पर रवाना हो गए। रास्ते में ही उनका सड़क एक्सीडेंट हो गया। जो पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे गया और तीन बच्चों के सिर से उनके पिता का साया छिन ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर संजीत के शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में परिजन राजबीर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को तलाश करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-संजय कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed