फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two people including a woman died from Corona

कोरोना से एक महिला सहित दो लोगों ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman died from Corona
नागरिक अस्पताल में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के नए संक्रमितों के अपेक्षा मौत का आंकड़ा गति पकड़े हुए है। सोमवार को जहां कोरोना से एक मौत हुई थी, वही मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो और मौत का आंकड़ा जारी किया है। जिले में कोरोना से अब तक 10 मौत हो चुकी है। इसके बावजूद बाजारों में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों के चेहरे पर न तो मास्क है और न ही सामुदायिक दूरी।
विज्ञापन

गांव देवसर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। उसने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुई थी। तीन फरवरी को उनके हिसार में कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार फरवरी को दोपहर में अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसके उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान चार फरवरी शाम पौने पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरा मामला तोशाम उपमंडल के गांव संडवा का है, जिसमें 64 वर्षीय गृहिणी ने वैक्सीन की एक डोज लगवाई हुई थी। महिला करीब 10 साल से सांस लेने में तकलीफ और शुगर से ग्रस्त थी। चार फरवरी को उसको सांस लेने में दिक्कत, उल्टी और शुगर की समस्या हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे हिसार के एक नजदीक अस्पताल में दाखिल करवाया। छह फरवरी को परिजनों ने उसकी कोरोना जांच करवाई, जिसकी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार सुबह करीब सवा 10 बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में यह 10वीं मौत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 लोग मिले संक्रमित, 41 मरीज स्वस्थ
जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अबतक 3473 संक्रमित सामने आ चुके है, जिनमें 3033 मरीज स्वस्थ हो चुकी है और 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 31 नए मरीज मिले है, जबकि 41 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 430 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 308 ग्रामीण और 122 मरीज शहरी क्षेत्र से है। वहीं संक्रमितों में से 406 होम आइसोलेट है, जबकि 24 मरीज अस्पताल में दाखिल है।
जिले के 24 मरीज अस्पताल में दाखिल -
जिले में कोरोना संक्रमित 406 मरीज होम आइसोलेट है, जबकि 24 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। इनमें से चार को ईएसआई अस्पताल, तीन को चुघ अस्पताल, दो को कदम अस्पताल, दो को पीजीआईएमएस रोहतक, छह को हिसार, तीन को गुरुग्राम, चार को नागरिक अस्पताल में दाखिल किया है। वहीं, होम आइसोलेट मरीजों के उपचार के लिए अलग से स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
लोहारू सीएचसी क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमण -
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र को भौगोलिक दृष्टि से सात सीएचसी क्षेत्र में विभाजित किया है। इनमें सबसे अधिक संक्रमण लोहारू सीएचसी क्षेत्र में है, जहां 55 सक्रिय मरीज है। इसके अलावा सीएचसी धनाना में 47, सीएचसी कैरू में 46, सीएचसी मानहेरू में 45, सीएचसी मीरान में 31, सीएचसी तोशाम में 47 और सीएचसी क्षेत्र जमालपुर में 37 संक्रमित मरीज हैं।
जिले में 3554 को लगाए कोरोनारोधी टीके
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को नागरिक अस्पताल सहित 143 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। जिलेभर में 3554 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई। इनमें से 2917 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 637 को बूस्टर डोज लगाई है। मंगलवार को 11 स्वास्थ्यकर्मियों, सात फ्रंट लाइन वर्कर को डोज लगाई है। वहीं 15 से 17 आयुवर्ग के 1788 किशोरों, 18 से 44 आयुवर्ग के 1384 लाभार्थियों, 45 से 60 आयुवर्ग के 145 लाभार्थियों और 60 साल से अधिक आयु के 219 बुजुर्गों को वैक्सीनेशन किया है। जिले में 848371 को पहली और 740178 को दूसरी डोज लगाई है। जबकि 5294 को बूस्टर डोज लगी है।

कोरोना संक्रमण से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है, जोकि बहुत बड़ी लापरवाही है। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। ताकि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। साथ ही वैक्सीन के लाभार्थी नजदीक टीकाकरण केंद्र में जाकर अवश्य डोज लगवाएं। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed