फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two people died due to compressor tank explosion

Bhiwani: बाइक रिपेयरिंग दुकान में फटी कंप्रेसर की टंकी, जोरदार धमाके से उड़ी छत और दीवारें; दो लोगों की मौत

Tue, 23 Dec 2025 11:36 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:36 AM IST
सार

बाइक रिपेयरिंग की दुकान में हवा भरने वाले कंप्रेसर की टंकी अचानक से फट गई। यह हादसा हरियाणा के भिवानी जिले के तहत आने वाले मंढोली कला गांव में हुआ। हादसे के वक्त जोरदार धमाके में दुकान की छत और दीवारें उड़ गईं जिससे दुकान में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two people died due to compressor tank explosion
कंप्रेसर फटने से दो लोगों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के मंढोली कला गांव में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में हुआ जिसमें हवा भरने वाले कंप्रेसर की टंकी अचानक से फट गई।

विज्ञापन


घटना सुबह 9 बजे की है। एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर दुकानदार ऋषि व एक अन्य युवक बैठे हुए थे ।इसी दौरान अचानक से दुकान में रखी कंप्रेसर की टंकी फट गई और जोरदार धमाका हुआ। टंकी फटने से दुकान में बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  टंकी फटने से हुए धमाके से दुकान की छत और दीवारें फट गई और उनका मलबा दूर-दूर तक जा गिरा। मलबा गिरने से रास्ते में चल रहे दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए ।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया इस दौरान दुकानदार ऋषि व दुकान में बैठे युवक विजेंद्र की मौत हो गई जबकि घटना में घायल दो अन्य युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed