फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two party beating, three injured, police case file

बलियाली में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, फरसे और गोली

Fri, 04 Jun 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
two party beating, three injured, police case file
भिवानी। गांव बलियाली में दो गुटों के बीच जमकर ईंट, पत्थर, फरसे और गोलियां चली हैं। वारदात में दो चचेरे भाइयों समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल गांव में पहुंचा तथा हालात का जायजा लिया। इसके अलावा डीएसपी वीरेंद्र सिंह घायलों के बयान दर्ज करने के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भी पहुंचे। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घायलों के साथी और मौके पर मौजूद रहे सोनू ने बताया कि वीरवार को गांव बलियाली निवासी अशोक ऊर्फ मग्गू और उसका चचेरा भाई सोमबीर अपने दोस्त सागवान निवासी विनोद के साथ कैंपर गाड़ी से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। जब वे गांव के जोहड़ के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी को वहां बैठे कुछ लड़कों ने पत्थर मारा। उसके बाद उनकी गाड़ी के सामने दूसरी गाड़ी अड़ा दी। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके अलावा इन तीनों युवकों पर दूसरे पक्ष ने कुल्हाड़ी और फरसों से हमला कर दिया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दो आरोपियों ने तीनों युवकों पर गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली अशोक और दूसरी सोमबीर के पैर में लगी है। सोनू ने बताया कि गांव में अभी एक नया गैंग बना है। उसी ने यह हमला किया है।
विज्ञापन

टांगतोड़ गैंग के नाम से है मशहूर
बलियाली में दो गैंग मुख्य रूप से सक्रिय हैं। हालांकि अब ये भी बताया जा रहा है कि हाल ही में एक और नया गैंग गांव में बना है। खास बात यह है कि ये सभी गैंग टांगतोड़ गैंग के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये गैंग जिस पर हमला करते हैं, उसकी टांग तोड़ देते हैं। वो भी इतनी बुरी तरह से कि वो जीवन में कभी चल न सके। वीरवार को हुई वारदात में भी अशोक और सोमबीर के पैर में गोली मारी गई है। वहीं विनोद के पैरों में भी चोट मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
गांव बलियाली में दो गुट बने हुए हैं। इनमें पहले भी कई बार झगड़ा हुआ है। तीन युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed