फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two party, beating, case file

अवैध शराब बिक्री को लेकर दो पक्ष भिड़े, 11 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 20 Nov 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
two party, beating, case file
कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रतेरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और इस झगड़े में एक पक्ष के एक युवक व दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हुई वहीं दूसरे पक्ष से दो भाइयों को गंभीर चोटें आई। वहीं बवानीखेड़ा पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायतों पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में एक पक्ष के गांव रतेरा निवासी 28 वर्षीय रवींद्र ने बताया कि वह भिवानी में सेटरिंग का काम करता है। 16 नवंबर की शाम सवा छह बजे एक दुकान पर झगड़ा हो रहा था। झगड़े की आवाज सुनकर वह दुकान पर पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी गुलशन नामक युवक के साथ झगड़ा कर रहे थे। उसका बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसी पर धावा बोल दिया। इस विवाद में वहां पहुंची महिला प्रकाशो व गुलाबो को भी गंभीर चोटें आई। सभी को उपचार के लिए पहले तोशाम और फिर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से गुलाबों को ज्यादा चोटें लगने की वजह से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई पर कुछ लोग मारपीट कर रहे थे, इसी दौरान वह वहां पहुंचा और बीच बचाव करने लगा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता व अन्य परिजन भी वहां पहुंचे, आरोपियों ने सभी के साथ मारपीट की। सचिन ने बताया कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति व उसके तीन लड़के उनके मकान के सामने सड़क पर अवैध शराब बिक्री करते हैं और अकसर उनके मकान के सामने गाली गलौज करते हैं। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर हमला कर चोटें पहुंचाई हैं। वहीं उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने एक पक्ष के पांच व दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रतेरा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो गया था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दोनों ही तरफ से क्रॉस केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
- अमरजीत, एचसी, जांच अधिकारी बवानीखेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed