फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two more corona patitent found in tigrana village

तिगडाना गांव के कांस्टेबल के बाद उसकी मां और दोस्त कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Two more corona patitent found in tigrana village
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भिवानी। गांव तिगड़ाना में दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए कांस्टेबल के बाद अब उसकी माता और दोस्त की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सोमवार देर रात रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। रातोंरात ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव तिगड़ाना पहुंची और दोनों पॉजिटिव के संपर्क मं आने वाले परिजनों को भी भिवानी जिला सामान्य अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर लाया गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को गांव तिगड़ाना निवासी कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा रेवाड़ीखेड़ा में भी एक बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तिगड़ाना वासी 27 वर्षीय युवक हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है और गुरूग्राम के डीएलएफ फेज टू में तैनात है। वह 17 मई को गुरूग्राम से भिवानी आया था और 18 मई को वापिस गुरूग्राम चला गया था। कांस्टेबल को 19 मई को बुखार की शिकायत हुई। जिसके बाद उसने दवाई ली और वह ठीक हो गया। 21 मई को वह भिवानी आया और यहां अपना कोरोना सैंपल कराकर वापिस गुरूग्राम ड्यूटी पर चला गया। शनिवार को उसकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके सात परिजनों को अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में रखा था और इनके सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए थे। सोमवार रात सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें कांस्टेबल की माता उसके एक दोस्त की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दस हुई भिवानी में कोरोना पॉजीटिव की संख्या भिवानी जिला में पॉजीटिव पाए गए मरीजों का आंकड़ा दस तक पहुंच गया है। इसमें से छह मरीज ठीक होकर वापिस घर जा चुके हैं तो चार लोगों का इलाज अभी चल रहा है। पहले दो जमाती कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। उनके बाद रोहनात वासी जेल वार्डर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दस मई को विद्या नगर वासी जेबीटी शिक्षक और उसके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। ये सभी अब ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वैसे तो भारत नगर वासी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल और विद्यानगर वासी बीएसएफ जवान की रिपोर्ट दिल्ली में पॉजिटिव आई थी। बीएसएफ जवान की चार मई को उपचार के दौरान दिल्ली में ही मौत हो गई थी। अब चार कोरोना पॉजिटिव है। जिनमें कांस्टेबल का इलाज गुरूग्राम में चल रहा है तो गुरूग्राम वासी महिला, कांस्टेबल की माता और उसके दोस्त को जिला सामान्य अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
तिगड़ाना वासी कांस्टेबल की माता और दोस्त की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जबकि उनके परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। -डॉ राजेश कुमार जिला कोर्डिनेटर कोविड-19 टीम स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed