फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two girls who went missing by giving family

परिजनों को नशे की गोलियां देकर लापता हुई दो लड़कियां

Mon, 26 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
two girls who went missing by giving family
घर के अंदर मौजूद परिजनों को नशे की गोलियां खाने में खिलाकर देर रात को दो लड़कियां घर से संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला आया है। फिलहाल जुई कलां पुलिस थाने में दोनों ही लड़कियों के लापता होने का केस दर्ज किया है। एक लड़की की उम्र 18 तो दूसरी लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों ही लड़कियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मामला जुई कलां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह 21 अगस्त को मेहंदीपुर गया था। इसके बाद वह 23 अगस्त को वापस गांव लौटा था। उसे पता चला कि उसकी चाचा की 18 वर्षीय लड़की व उसके मामा की 17 साल की लड़की, जो फिलहाल उन्हीं के घर में रह रही थी। दोनों ही लड़कियां 22 व 23 की देर रात को घर से लापता हो गई। इन दोनों लड़कियों के लापता होने से पहले परिवार के तीन सदस्यों को नशे की गोलियां खाने पीने की चीज के साथ खिलाई गई थी। जिसके बाद उनकी नींद नहीं टूटी और दोनों ही लड़कियां लापता हो गईं। दोनों लड़कियां अपने-अपने आधार कार्ड भी साथ लेकर गई हैं। फिलहाल जुई कलां पुलिस थाने में दोनों लड़कियों के लापता होने का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लड़कियों की बरामदगी के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed