फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two byke, roadways bus, injured

दो बाइक चालक टकराए, पास से गुजर रही रोडवेज बस की लगी साइड, दो गंभीर

Thu, 21 Nov 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
two byke, roadways bus, injured
18 फोटो लोहारू रोड पर सड़क हादसें में सड़क किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : Bhiwani
भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर को कुसुंभी मोड़ बालाजी कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। वहीं पास से गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में भी बाइक चालक आ गए। दोनों ही युवकों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में एंबुलेंस से भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की वहीं हादसे के बाद रोडवेज बस भी मौके पर ही खड़ी थी।
विज्ञापन

गांव आसलवास दुबिया निवासी 28 वर्षीय जर्मन गांव में ही केबल नेटवर्क का काम करता है। वह अपनी बाइक से भिवानी में सेटअप-बॉक्स ठीक कराने के लिए गांव से आ रहा था। इसी दौरान गांव कुड़ल निवासी 18 वर्षीय तरूण भी बाइक से अपने मामा के गांव चैनपुरा से भिवानी आ रहा था। तरूण बारहवीं पास था और नौकरी के फार्म भरने के लिए भिवानी आ रहा था। कुसुंभी मोड़ पर जर्मन और तरूण की बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसी दौरान रोडवेज बस की चपेट में भी दोनों घायल आ गए। हादसे के बाद रोडवेज बस भी मौके पर खड़ी थी और दोनों हादसाग्रस्त बाइकों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे में जर्मन के पैर में गंभीर चोट आई है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायल तरूण के चेहरे पर चोटें आई, जिसे भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में ही उपचार दिया गया। गांव चैनपुरा निवासी तरूण की नानी ने बताया कि वह दोपहर को उससे पैसे लेकर बाइक से भिवानी नौकरी के फार्म भरने के लिए आया था। इसी दौरान उन्हें हादसे की जानकारी मिली तो वे भिवानी जिला सामान्य अस्पताल दौड़े, जबकि मौके पर दो बाइक व एक रोडवेज बस भी खड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोडवेज बस भिवानी बस स्टैंड से वाया आसलवास होते हुए सारंगपुर की तरफ जा रही थी। दिन के समय इस स्कूल को कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल लगाया हुआ है। फिलहाल सड़क हादसे में घायल दो युवकों के इस मामले में पुलिस तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed