फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused of stealing mustard from warehouse, 490 kg mustard recovered

गोदाम से सरसों चोरी करने के दो आरोपी काबू, 490 किलो सरसों बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing mustard from warehouse, 490 kg mustard recovered
भिवानी। तोशाम थाना पुलिस ने गोदाम से सरसों चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 490 किलो सरसों बरामद किया।
विज्ञापन

सांगवान वासी युद्धबीर ने थाना तोशाम पुलिस को एक शिकायत दी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि भिवानी रोड तोशाम पर उसने गेहूं व सरसों का एक गोदाम किया हुआ है। जो पिछले काफी समय से चोर उसके गोदाम से सरसों चोरी करके ले जाते हैं। शिकायतकर्ता ने मौके से अंशुल नामक एक व्यक्ति को गोदाम से चोरी करते हुए पकड़ा था। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना तोशाम में पंजीबद्ध किया था।

8 जून को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के सहायक उप निरीक्षक विजय ने अपनी टीम के साथ गोदाम से सरसों चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गांव सांगवान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पहचान सूरजमल वासी सांगवान व लीला उत्तर वासी सांगवान तोशाम के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी की गई 490 किलो सरसों बरामद की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed