फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   truck and moped colaps, women die, police case file

ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत

Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
truck and moped colaps, women die, police case file
भिवानी। भिवानी जींद मुख्य मार्ग पर मुंढाल के समीप मदनहेड़ी मोड़ पर अपनी बहन को पीछे बैठाकर जा रहे एक युवक की मोपेड (विक्की) को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि घायल युवक का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा 11 जून का है। पुलिस ने अब घायल युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव पेड़वास निवासी 24 वर्षीय अशोक कुमार ने बताया कि वह थुराना आईटीआई में पढ़ाई करता है। उसकी दो बहनें हैं। छोटी बहन मोनिका गांव मसूदपुर में अमित के साथ शादीशुदा है जो रोहतक में रह रही है। गत 11 जून को वह मोपेड पर अपनी बहन को पीछे बैठाकर मुंढाल जाने लगा। जब वह मदनहेड़ी मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी बहन दूर जा गिरी और उसे भी हाथ पांव में गंभीर चोटें आई। दोनों को राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी बहन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसे हिसार रेफर कर दिया। सदर थाना एसएचओ विद्यानंद ने बताया कि मामला पुराना हैं, मगर अब इसमें अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस तहकीकात में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed