{"_id":"68bdc1ec5cb2869f0e04ad29","slug":"transport-nagar-will-soon-be-built-on-200-acres-in-bhiwani-mla-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139345-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 200 एकड़ में जल्द बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 200 एकड़ में जल्द बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर : विधायक
Sun, 07 Sep 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी में राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक घनश्याम सर
भिवानी। शहर में 200 एकड़ भूमि पर जल्द ही ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण किया जाएगा। यह घोषणा विधायक घनश्याम सर्राफ ने रविवार को पुरानी अनाज मंडी में श्याम गोल्डन ट्रांसपोर्ट की ओर से आयोजित राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट दिवस कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर बनने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे भिवानी का समग्र विकास भी होगा।
कार्यक्रम में बीटीए अध्यक्ष बिजेंद्र बंसल ने अध्यक्षता की जबकि एबीटीए के राष्ट्रीय महासचिव साधूराम धारेडूवाला और समाजसेवी पवन सुगला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि दिल्ली में ट्रांसपोर्ट वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स को हटवाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जाएगी।
साधूराम धारेडूवाला ने राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह दिवस व्यापारी और उद्योगपति वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे देश में मनाया जाता है। इस अवसर पर अमृत गौतम, संजय गोयल, लक्ष्मण शर्मा और नरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।