फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trains will be affected in April-May due to RUB construction.

Bhiwani News: आरयूबी निर्माण के चलते अप्रैल-मई में ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Mon, 02 Feb 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Trains will be affected in April-May due to RUB construction.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। 
भिवानी। बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेलवे ट्रैक पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण अप्रैल और मई में कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा योजना में बदलाव करने की अपील की है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी–जोधपुर ट्रेन 06 मई को लोहारू से प्रस्थान करेगी, यानी रेवाड़ी–लोहारू के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 54803 सीकर–रेवाड़ी ट्रेन भी 6 मई को केवल सीकर–लोहारू तक ही संचालित होगी। इसके अलावा दिल्ली–हिसार मार्ग की ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली 8, 22 अप्रैल और 6 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हिसार, भिवानी, रेवाड़ी के मार्ग से जाएगी और हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली व कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन संख्या 54309 दिल्ली–हिसार भी इसी अवधि में रेवाड़ी, भिवानी, हिसार मार्ग से संचालित होगी और कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे परिवर्तित मार्ग और समय की जानकारी लेकर यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed