{"_id":"5e498b9e8ebc3ee616763c38","slug":"train-student-die-bhiwani-news-rtk542589923","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से आईटीआई छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से आईटीआई छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा बवानीखेड़ा के सुई हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का संदिग्ध हालात में शव राजकीय रेलवे पुलिस को बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल में पहुंची। वहीं रेलवे ट्रैक के समीप ही पुलिस को युवक की बाइक भी बरामद हुई।
जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंच गए और वहीं पर विलाप करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने अस्पताल परिसर में ही विलाप किया। मृतक की शिनाख्त गांव नाथुवास निवासी 22 वर्षीय रमन के रूप में हुई। मृतक आईटीआई का छात्र था। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे फोन पर सूचना मिली थी कि सुई हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि रेवाड़ी से भटिंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रमन की मौत हुई है। फिलहाल मृतक के शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।