फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Train movement will start soon from Mundhal station on Hansi-Rohtak railway route.

Bhiwani News: हांसी-रोहतक रेल मार्ग पर मुंढाल स्टेशन से जल्द शुरू होगा ट्रेनों का आवागमन

Thu, 19 Oct 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Train movement will start soon from Mundhal station on Hansi-Rohtak railway route.
गांव मुंढाल कलां रेलवे स्टेशन।
मुंढाल। हांसी-रोहतक रेल मार्ग पर मुंढाल रेलवे स्टेशन से जल्द ही यात्री ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके बाद मुंढाल और आसपास के इलाके के लोगों को दिल्ली जाने के लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी। हांसी-रोहतक रेल लाइन के प्रोजेक्ट पर काम पूरा हो गया है। फिलहाल इस रेल लाइन को जांच के लिए चालू किया गया है। इस पर माल वाहक ट्रेनें ही गुजर रही हैं।
विज्ञापन

मुंढाल क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए पहले हिसार या फिर भिवानी आना पड़ता था। लेकिन अब मुंढाल रेलवे स्टेशन निर्माण होने और हांसी-रोहतक रेल मार्ग प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद अब दिल्ली जाने के लिए भी सीधी रेल सेवा आरंभ हो जाएगी। फिलहाल हिसार से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेनें वाया भिवानी होकर जा रही हैं। इसमें रेल यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ता है वहीं सफर में अधिक समय भी लग रहा है। इस रेल मार्ग की परियोजना का काम पूरा होने के बाद अब हिसार-दिल्ली सीधा जुड़ गया है। नई रेल लाइन की टेस्टिंग के दौरान रेल इंजन को भी यहां से दिन में कई बार गुजारा जाता है। हांसी से रोहतक रेल मार्ग की लंबाई 72 किलोमीटर है। इस रेल ट्रैक पर गांव मोखरा, मदीना, महम, मुंढाल, गढ़ी सहित पांच क्रासिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। वहीं चार हाल्ट स्टेशन बनाए गए हैं। इनके जरिए रेल यात्री यहां से सीधे दिल्ली-हिसार तक का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन




2018 में शुरू हुआ था रेल लाइन निर्माण का काम
हांसी-रोहतक रेल मार्ग परियोजना पर 2018 में काम शुरू हुआ था। इस परियोजना में कुल नौ रेलवे स्टेशनों का भी निर्माण किया गया है। जबकि 72 किलोमीटर दायरे में रेल की पटरियां डाली गई हैं। फिलहाल सिंगल रेल लाइन यहां डाली गई है। इस परियोजना का काम 2023 में पूरा हो गया है। फिलहाल रेल ट्रैक की टेस्टिंग जल्द पूरी हो जाएगी। इसके बाद ये रेल मार्ग यात्री ट्रेनों के लिए भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed