फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   train,labour

बिहार के लिए 1600 प्रवासी मजदूरों को लेकर आज जाएंगी दो स्पेशल ट्रेन

Sat, 23 May 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
train,labour
कोरोना वायरस संक्रमण में चल रहे लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजे जाने के बावजूद भी भिवानी जिला में अभी भी हजारों प्रवासी मजदूर फंसे हैं, जिन्हेें घर भेजने के लिए जिला प्रशासन रोडवेज बसों व स्पेशल मजदूर ट्रेनों की व्यवस्था करने में जुटा है।
विज्ञापन

भिवानी रेलवे स्टेशन से रविवार को भी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। बताया जा रहा है कि बिहार जाने वाली इस स्पेशल मजदूर ट्रेन में करीब 1600 प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा जाएगा। प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन और मेडिकल कराए जाने के बाद उन्हें गुजरानी संत रामपाल आश्रम में ठहराया गया है। रविवार सुबह रोडवेज की 20 बसों से इन प्रवासी मजदूरों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। प्रवासियों को रेलवे स्टेशन के लिए बसों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है। इतना ही नहीं बिहार के लिए घर जाने का रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रवासी मजदूर अभी भी सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से रविवार को प्रवासी मजदूरों को बिहार भेजने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में भिवानी रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता ने बताया कि रविवार को बिहार के लिए एक स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित की हुई हैं, लेकिन अभी इस ट्रेन के संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत चल रही है। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो रविवार को बिहार के लिए 1600 प्रवासी मजदूरों को घर भेजने की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed