{"_id":"68af5e17f07e2d471601232a","slug":"today-is-the-last-chance-for-admission-in-ug-courses-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138795-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए आज अंतिम मौका
Thu, 28 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। स्नातक (यूजी) कोर्सों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए गुरुवार, 28 अगस्त अंतिम दिन है। इसके बाद महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो जाएगी। ऐसे में अब तक किसी कारणवश दाखिला न ले सके विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं।
दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। बावजूद इसके सीटें खाली रहने पर विभाग ने बार-बार दाखिला तिथि बढ़ाई। वर्तमान में दाखिले विभागीय पोर्टल पर आवेदन के बाद कॉलेज में फिजिकल रूप से उपस्थित होकर किए जा रहे हैं। अब गुरुवार अंतिम तिथि है और इसके बाद आगे तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। राजकीय महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता जगवीर मान ने बताया कि दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी गुरुवार को ही अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें क्योंकि इसके बाद दाखिला अवसर समाप्त हो जाएगा।