फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three miscreants robbed two stone crushers to showing weapons

हथियारों के बल पर तीन बदमाशों ने दो स्टोन क्रेशर पर की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants robbed two stone crushers to showing weapons
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई क्रेशर पर पिस्तोल के बल पर लूट की वारदात। - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल के बल पर खानक में 2 क्रेशरों पर लूटपाट की। हालांकि बदमाशों को वहां से बड़ी रकम नहीं मिली। वहां मौजूद कर्मचारियों पर उन्होंने पिस्तौल की बट से हमला भी किया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाश सफेद गाड़ी में आए थे, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चारनोंद जिला हिसार निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह दो साल से चौधरी स्टोन क्रेशर डाडम जोन पर बतौर मुंशी का कार्य करता है। बीती रात को खानक निवासी विपुल के साथ क्रेशर पर अंदर सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे हथियार सहित तीन नकाबपोश युवक क्रेशर पर आए। इस दौरान विपुल ऑफिस के बाहर बैठा हुआ था और वह अंदर सो रहा था। क्रेशर में घुसते ही बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी। तीनों युवकों ने विपुल से रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक नकाबपोश युवक ने उसके सिर पर कट्टे के बट से हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने ऑफिस में रखी चाबी उठाकर दराज में रखे 10 हजार रुपये निकाल कर बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार लेकर पिंजोखरा की तरफ भाग गए। थोड़ी देर बाद दिनेश स्टोन क्रेशर डाडम जोन पर काम करने वाले हिमांशु का फोन आया कि तीन अज्ञात युवक दिनेश क्रेशर से भी 5 हजार रुपये छीन कर भाग गए हैं। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तोशाम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

फोन लोकेशन बनेगी अहम सुराग
लूट की इस वारदात में बदमाशों ने अपने चेहरे सफेद नकाब से ढंके हुए थे। उनकी पहचान का एकमात्र तरीका एक बदमाश की कैपरी और फोन की लोकेशन ही है। बदमाश ने जो कैपरी पहन रखी थी वह अलग ही दिखाई दे रही थी। वहीं वारदात के समय वहां मौजूद मोबाइल नंबरों को ट्रेस करके भी पुलिस बदमाशों तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
घायल नरेश कुमार की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जयसिंह यादव, प्रभारी, तोशाम थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed