फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three days time for online application in ITI

आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन के लिए तीन दिन का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three days time for online application in ITI
कैरू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021-22 में दाखिला के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अब तीन दिन की ओर छूट दी है। विभाग के निर्देशानुसार अब सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को राहत मिली है। जो विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वे अब साइबर कैफे जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया को लेकर भी विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत अब 11 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। इसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 12 से 16 अक्तूबर तक अपनी फीस जमा करवानी है। दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी, जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 22 से 26 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी है। तीसरी मेरिट लिस्ट दो नवंबर को जारी होगी, जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थी को दो से आठ नवंबर के बीच में फीस जमा करवानी है। चौथी लिस्ट 15 नवंबर को जारी होगी, जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 15 से 18 नवंबर के बीच फीस जमा करवानी है।
विज्ञापन

वर्जन:
आईटीआई में आवेदन के लिए तीन दिन की ओर मोहलत दी है। अब विद्यार्थी सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिस विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन में कोई समस्या आ रही है तो वे संस्थान में जाकर हेल्प डेस्क पर अपनी समस्या का निवारण करवा सकते है। विद्यार्थियों को बेहतर कौशल सुविधाएं देने के लिए स्टाफ लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेद सिंह, जीआई इंचार्ज, राजकीय आईटीआई देवराला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed