{"_id":"682b54998336262b2b00a042","slug":"three-accused-arrested-for-carrying-illegal-liquor-from-punjab-to-gujarat-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-134312-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पंजाब से गुजरात अवैध शराब ले जाने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पंजाब से गुजरात अवैध शराब ले जाने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 19 May 2025 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 May 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने पंजाब से अवैध शराब गुजरात ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
रविवार को सीआईए द्वितीय के मुख्य सिपाही नवीन कुमार नई अनाज मंडी में मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि डाबर कॉलोनी में दो गाड़ी खड़ी है, जिनमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। आरोपी अवैध शराब को बेचने के लिए गुजरात लेकर जाएंगे। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। इस दौरान दो गाड़ियों को पुलिस कब्जे में लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भिवानी के शांति नगर निवासी नरेश, गुजरात के जिला बनासकांठा क्षेत्र के असरवासा निवासी माना भाई और लुवाना (बनासकांठा) निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने दो गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 12 पेटी अवैध शराब अंग्रेजी व 79 पेटी अवैध शराब बीयर बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अवैध शराब पंजाब से कुरुक्षेत्र आई थी। आरोपी इस अवैध शराब को कुरुक्षेत्र से लेकर आए है। वे इसे बेचने के लिए गुजरात जा रहे थे।