{"_id":"5d813a968ebc3e01486033f6","slug":"third-woman-came-between-husband-and-wife-bhiwani-news-rtk51859276","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के बीच आई तीसरी महिला ने व्यक्ति पर जताई दावेदारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी के बीच आई तीसरी महिला ने व्यक्ति पर जताई दावेदारी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी और वो... सीरियल की तर्ज पर लघु सचिवालय परिसर में एक फैमिली रियल ड्रामा सामने आया है। एक केस में पहुंचे पति-पत्नी के बीच तीसरी महिला पहुंची और व्यक्ति पर दावा करते हुए कहा कि उसके पेट में उक्त व्यक्ति का बच्चा भी है। जिस पर काफी हंगामा हुआ। अब मामले में व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर व्यक्ति और दूसरी महिला के खिलाफ लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज किया है।
मामला गत नौ सितंबर का है, जब महिला और उसका पति लघु सचिवालय परिसर में मिडिएशन सेंटर में घरेलू मामले के विचाराधीन केस में आए थे। इसी दौरान एक और महिला पहुंची और व्यक्ति को अपना बताते हुए उसका बच्चा पेट में होने की दलील दी। आरोपी महिला ने उसके पति को छोड़ देने की बात कहते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी महिला दो लोगों के साथ वहां पहुंची थी। लघु सचिवालय परिसर में मिडिएशन सेंटर के बाहर हुए हंगामे को देखकर वहां सिक्योरिटी में तैनात पुलिस भी मौके पर पहुंची और झगड़े को सुलझाने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। इसी की तारीख के लिए नौ सितंबर को वह मिडियशन सेंटर में आई हुई थी। आरोपी पति को किसी महिला से फोन पर बात करते हुए देखा और फिर उसे दूसरी औरत दिखाई दी। जिसके साथ दो अन्य युवक भी आए हुए थे। शिकायतकर्ता महिला को आरोपी महिला ने धमकी दी कि वह उसका पति है और वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। यह बात सुनकर वह भौचक्का रह गई। इस पर आरोपी महिला ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी पति ने भी उसके साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि पति से विवाद के चलते वह किराये के मकान में अकेली रह रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सहित महिला व दो अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।