फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   They used to commit theft after doing recce, police arrested five accused

Bhiwani News: रेकी कर करते थे चोरी, पुलिस ने दबोचे पांच आरोपी

Sun, 31 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 31 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
They used to commit theft after doing recce, police arrested five accused
भिवानी। जिला पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्य पहले इलाके की रेकी करते और फिर चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी रोहतक, जींद और झज्जर जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाना के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मामले में जींद जिले के जुलाना निवासी संजय, झज्जर के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित गली नंबर-3 निवासी श्यामू, रोहतक जिले के सांपला की देव कॉलोनी निवासी दीपक, सांपला निवासी संदीप और मनोज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने इन आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि में आरोपियों से गहन पूछताछ की गई जिसमें वारदातों से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव दुर्जनपुर में हुई थी चोरी, केस दर्ज होने के बाद खुला राज
गांव दुर्जनपुर निवासी प्रदीप ने थाना बवानीखेड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 अगस्त 2024 की रात को उनके ताऊ के बेटे सुनील कुमार के घर में चोर ताला तोड़कर घुसे और आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।


कम पढ़े-लिखे हैं आरोपी, कई वारदातों को दे चुके अंजाम
एएसआई राकेश कुमार के अनुसार पकड़े गए आरोपी ज्यादातर युवा हैं। ये या तो अनपढ़ हैं या केवल प्राथमिक स्तर तक पढ़े-लिखे हैं। इसके बावजूद इन्होंने मिलकर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 3500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed