फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There will be a Kisan-Mazdoor Nyay Chaupal

किसान-मजदूर न्याय चौपाल में किसान, मजदूर, जिला पार्षद और सरपंच देंगे सुझाव : राजू मान

Tue, 18 Jun 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
There will be a Kisan-Mazdoor Nyay Chaupal
भिवानी। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव घोषणा पत्र की किसानों से जुड़ी सब कमेटी के सदस्य राजू मान ने कहा कि 19 जून को शाम 4 बजे भिवानी की विद्यानगर धर्मशाला में किसान-मजदूर न्याय चौपाल होगी। इसमें किसान, मजदूर, जिला पार्षद और सरपंच संगठन एकत्रित होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के घोषणा पत्र के लिए अपने सुझाव रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में घोषणा पत्र कमेटी के वरिष्ठ नेता भी शरीक होंगे और सभी संगठनों से व्यापक रूप से विचार विमर्श करके उनके सुझावों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेंगे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों ने दिखा दिया है कि प्रदेश में लोग अब बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन

इसलिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, सीएलपी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान और चुनावी घोषणा पत्र कमेटी की चेयरमैन गीता भुक्कल ने किसान, मजदूर, युवा, महिला, छोटे दुकानदार, व्यापारी, कर्मचारी समेत अन्य वर्गों की 15 सब कमेटी का गठन किया है जो प्रदेश भर में दौरा करके लोगों से संवाद करके उनसे कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के लिए सुझाव आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता राजू मान ने कहा कि किसानों की एमएसपी, मजदूरों को नये श्रमिक कानून से निजात, बढ़ती बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कमर तोड़ महंगाई जैसे अनगिनत मुद्दे हैं जिससे जनता जूझ रही है। कांग्रेस की इस सार्थक पहल का निश्चित तौर पर बड़ा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed