फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was class after Road accident

प्राइवेट बस और एक गाड़ी की टक्कर के बाद हुआ हंगामा, रोहतक गेट चौक पर आधे घंटे तक चला विवाद

Tue, 03 Mar 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
There was class after Road accident
रोहतक गेट पर प्राइवेट बस चालक में मारपीट के बाद हुए हंगामे के दौरान मौजूद भीड़। - फोटो : Bhiwani
पिलानी से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस और गाड़ी की भिड़ंत के बाद रोहतक गेट चौक पर दोनों में झगड़ा हो गया। चौक पर करीब आधे घंटे तक हंगामा हुआ। पांच-छह युवकों ने चालक- परिचालक से मारपीट की और फिर बस में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

मामला सोमवार सुबह करीब 10 बजे का है। पिलानी से आई प्राइवेट बस दिल्ली जा रही थी। बस जब हालुवास गेट के नजदीक पहुंची तो वहां से गुजर रही एक गाड़ी से हलकी भिड़ंत हो गई। जिस पर गाड़ी सवार युवक बस चालक में विवाद हुआ। यहां लोगों ने समझाकर बस को रवाना किया मगर कार सवार युवक ने पैदल ही पीछा कर बस के पीछे लटक गया। इसी दौरान युवक गिर गया। युवक ने फिर पैदल ही बस का पीछा किया और रोहतक गेट चौक पर बस रुकी तो युवक ने वहां पहुंचकर चालक के साथ झगड़ा किया और उसकी गाड़ी में हुए नुकसान का हर्जाना मांगा। इसी दौरान पांच-छह युवक और आ गए और चालक- परिचालक से मारपीट की। उन्होंने बस में भी तोड़फोड़ की। बाद में चौक पर ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान वहां पहुंचे। इस दौरान हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले को निपटाया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन

गाड़ी चालक राजस्थान निवासी विकास ने बताया कि वह झुंझुनू के सुलताना गांव से भिवानी के एक आश्रम में सत्संग सुनने के लिए भिवानी आ रहे थे। रास्ते में पिलानी की ओर से आई निजी बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने चालक से नुकसान का हर्जाना मांगा चालक बस को भगाने लगा। जिस कारण वह बस के पीछे लटका। चालक ने तेज दौड़ाई तो वह नीचे गिर गया। बस चालक की लापरवाही के कारण उनकी गाड़ी में नुकसान हुआ है और उसे चोट भी लगी है। वहीं गाड़ी चालक व परिचालक ने बताया कि उनकी कोई गलती नहीं है। युवक विकास उनकी चलती गाड़ी से लटक गया और नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed