फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was bis Croud in Civil Hospital in Bhiwani on Mondey

ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़, स्टाफ और मरीजों के बीच नोकझोंक

Tue, 03 Mar 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
There was bis Croud in Civil Hospital in Bhiwani on Mondey
ओपीडी में चिकित्सको के इंतजार में बैठे मरीज। - फोटो : Bhiwani
सामान्य अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। ज्यादा भीड़ होने के कारण अस्पताल के स्टाफ और मरीजों की बीच नोकझोंक भी हुई। ज्यादा मरीजों होने के कारण चिकित्सकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओपीडी में स्पेशलिस्ट न होने के कारण मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए खासी संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी में कई विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को बिना उपचार के ही घर लौटना पड़ा। ओपीडी के मेडिसियन के कमरे के सामने मरीज और स्टाफ के बीच में नोकझोंक हुई। मरीजों ने स्टाफ पर के साथ बदसलूकी की। जिसके कारण स्टाफ ने भी मरीजों में लताड़ लगा दी। रविवार की छुट्टी के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को 550 नए मरीज चेकअप करवाने के लिए आए तो 1350 मरीज दोबारा चिकित्सक से चेकअप करवाने के लिए पहुंचे। अचानक से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण चिकित्सकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में सोमवार के एक फिजिशियन और ईएनटी स्पेशलिस्ट छुट्टी पर रहे। जिसके कारण अस्पताल में उपचार के लिए पहुुंचे बहुत से मरीजों को बिना उपचार के ही घर लौटना पड़ा। कुछ मरीज उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण बढ़ रही परेशानी
जिला सामान्य अस्पताल में लंबे अर्से से चिकित्सकों की कमी खल रही है। अस्पताल में चिकित्सकों के लिए 77 पद है। मगर वर्तमान समय में अस्पताल में मात्र 16 ही चिकित्सक कार्यरत है। जिनमें से चार एमओ है। अगर कोई चिकित्सक किसी कारणवश छुट्टी पर रहता है तो उस दिन मरीजों को परेशानी का सामने करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed