फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   theef

छत के रास्ते घुसे चोर, नकदी व जेवर लेकर चंपत

Fri, 20 Sep 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
theef
theef - फोटो : Bhiwani
घर मेें घुसे चोरों ने नकदी व गहनों को चोरी पर हाथ साफ कर किया। इसके बाद वो बड़े आराम से घर से बाहर निकल गए। घर के भीतर सो रहे परिवार के लोगों को चोरी का पता नहीं चला। सुबह जगने पर बरामदे में संदूक व बिखरा सामान देखकर चोरी होने की घटना का पता चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल की। हालांकि चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

किरोड़ीमल मंदिर भाटा बगड़ी निवासी ओमपति देवी ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। उसका एक लड़का बाहर ट्रांसपोर्ट में काम करता है। दोनों ही बेटों का परिवार इसी मकान में रहता है। बुधवार रात को परिवार के सदस्य घर के आंगन और छत पर सो गए थे। सुबह चार बजे बहू नीना उठी तो कमरों के दरवाजे खुले थे और संदूक घर के गेट के बाहर खुली पड़ी थी। संदूक के अंदर रखे पर्स में आठ हजार रुपये की नकदी और छोटे-मोटे गहने गायब थे। ओमपति ने बताया कि चोर घर के अंदर छत के रास्ते से घुसे और कमरों को खोलकर उसके अंदर रखा सामान खंगाला। सिटी पुलिस ने चोरी की इस वारदात पर मौके का मुआयना किया और फिर चोरों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायर्ड टीम व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाए। पुलिस ने ओमपति की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं, गांव तालू में घर के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर बंधी भैंस व कटड़ी चोरी कर ले गए। गांव तालु निवासी पशुपालन सोनू ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सोनू ने बताया कि चोर उसके घर का ताला चटकाकर 17/18 सितंबर की रात को एक भैंस व दो कटड़ी चोरी कर ले गए। पशु चोरी की वारदात का पता अगली सुबह लगा। मामले में पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पशु चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed