फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The victim's family escaped

पीड़ित परिवार ने किया पलायन

Mon, 24 Feb 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The victim's family escaped
गांव जाटू लोहारी से पलायन कर भिवानी की चेतराम प्रजापति धर्मशाला पहुंचा पीड़ित परिवार। - फोटो : Bhiwani
गांव जाटूलुहारी में महिला सरपंच विवाद गहरा गया है। रविवार दोपहर बाद पीड़ित परिवार गांव से पलायन कर गएा। पलायन कर परिवार ने शहर के दिनोद गेट चेतराम प्रजापति धर्मशाला में आकर शरण ली। पीड़ित परिवार ने गांव जाटूलुहारी के मकान के अंदर रखा सामान भी गाड़ी में लादकर चेतराम प्रजापति धर्मशाला में देर शाम को पहुंचाया। पलायन कर भिवानी आए पीड़ित परिवार ने बताया कि वह अपनी जान बचाकर गांव से यहां आए हैं। गांव में सरपंच व उसके परिजनों द्वारा लगातार धमकियां मिल रही हैं। पुलिस भी आरोपियों का ही साथ दे रही है। पहले भी उनके घर में घुसकर हमला और पथराव हो चुका है। इसके बावजूद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं जाने दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लगातार उनकी जान को गांव में खतरा बना हुआ था। इसी वजह से उन्हें गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

गांव जाटूलुहारी निवासी विधवा महिला निर्मला ने आरोप लगाया है कि सरपंच व उसके परिजनों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और फिर पंचायती तौर पर भी उनका सामाजिक बहिष्कार करा दिया गया। जिस वजह से गांव में उनसे कोई बात नहीं करता और कोई सामान नहीं देता। इस मामले की राष्ट्रीय महिला आयोग, मुख्यमंत्री सहित गृह मंत्री और डीजीपी को शिकायत भेजी। इसके बावजूद उनकी गांव में कोई सुरक्षा नहीं थी। लेबर क्रांति संयोजक राजेंद्र तंवर व कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि सोमवार को भिवानी के नेहरू पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। राजेंद्र तंवर ने कहा कि उनकी मांग है कि सरपंच की गिरफ्तारी की जाए और कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिस अधिकारी पर भी केस दर्ज हो।
विज्ञापन

ये था मामला
गांव जाटूलुहारी में 19 फरवरी की दोपहर सार्वजनिक जगह पर उपले बनाने पर सरपंच नरेश तंवर के साथ महिला के परिवार का विवाद हुआ। सरपंच नरेश तंवर ने महिला व उसके बेटे पर मारपीट करने व नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए बवानीखेड़ा पुलिस थाना में केस दर्ज कराया। इसके बाद महिला ने भी सरपंच व उसके परिजनों पर उनके घर में घुसकर पथराव और तोड़फोड़ करने व मारपीट करने के आरोप लगाए। पुलिस ने महिला के बयान पर सरपंच व अन्य पर केस दर्ज किया। इस प्रकरण में गांव में हुई पंचायत में महिला के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किए जाने की बातें सामने आई। जिसके बाद जनसंगठनों ने इस मामले में आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने मारपीट संबधित शिकायत दी थी। जिस पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सुरक्षा को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। -श्रीभगवान, एसएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed