फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   the thieves broke this much

ईंट मारकर एटीएम बूथ तोड़ा, नहीं ले जा पाए कैश

Sat, 04 Jan 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
the thieves broke this much
चोरों द्वारा तोड़ा गया एटीएम। - फोटो : Bhiwani
बस स्टैंड पर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ को ईंट मारकर तोड़कर रुपये निकालने के प्रयास का मामला आया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज जांच की मगर उसमें आरोपियों का चेहरा साफ नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला वीरवार देर रात करीब 12:50 बजे का है। बस स्टैंड पर तीन बैंकों के एटीएम बूथ लगे हैं। बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ को निशाना बनाया। बदमाशों ने ईंट से मशीन के नीचे के लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। ईंट मारने से लॉकर का दरवाजा क्षतिग्रस्त भी हो गया। खुला भी मगर बदमाश एटीएम के कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच पाए। मामले की सूचना पर देर रात को ही इंडस्ट्रीज एरिया थाना पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

सूचना पर बैंक अधिकारी भी पहुंचे। बदमाशों ने एटीएम को तो तोड़ा मगर कुछ भी चोरी नहीं कर पाये। इतना ही नहीं मशीन भी ट्रांजेक्शन कर रही है। अब कंपनी के इंजीनियर आकर मशीन की बाकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में इंडस्ट्रीज एरिया थाना के एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों का चेहरा साफ नहीं था। अब एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज और देखी जाएगी। जिसके लिए कंपनी के अधिकारी आएंगे और एक-दो दिन बाद ही फुटेज मिल पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बदमाशों के निशाने पर हैं एटीएम बूथ
सर्दी के मौसम में एटीएम बूथ बदमाशों के निशाने पर हैं। पिछले दिनों जैन चौक क्षेत्र में एसबीआई के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया था। इससे पहले बीते साल अगस्त माह में चोर एसबीआई के ही दो एटीएम तोड़ करीब 48 लाख चोरी कर ले गए। इसके अलावा भी एटीएम तोड़े जाने के मामले सामने आए।

नहीं रहते सुरक्षा कर्मी
बस स्टैंड पर जिस एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया है, वह 24 घंटे खुला रहता है और यहां कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है। शहर के अधिकतर एटीएम बूथ पर रात में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed