{"_id":"ab0794941449830c557f75cd1316475f","slug":"the-prosecution-informed-shoppers-scattering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होने की सूचना से दुकानदारों में हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होने की सूचना से दुकानदारों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी के फड़ विवाद में सील की गई फड़ की जगह के तार काटने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की सूचना से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
करीब महीनेभर पहले कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंडी फड़ के चलते फड़ की जगह को नगर परिषद ने सील कर दिया था। मगर कुछ दुकानदारों ने तार तोड़ वहां दुकानें लगा ली। सचिव ने इसकी शिकायत पुलिस को की। रविवार देर सायं मंडी में किसी ने सूचना दी कि मामले में दुकानदारों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सोमवार को भी मंडी में इसी बात की चर्चाएं रही। अधिकतर दुकानदार थाने और चौकी में इसकी जानकारी लेते रहे। मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज बिरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ठंडे बस्ते में जगह आवंटन की प्रक्रिया
नगर परिषद ने जगह खाली कराने, सील करने के बाद जल्द जगह का आवंटन करने का प्लान बनाया था। इसके लिए दुकानदारों से आवेदन भी मांगे गए। मगर महीनेभर से ज्यादा का समय हो चुका है और जगह का आवंटन तो दूर, फीस, सिक्योरिटी राशि कुछ भी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन