फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The problem of respiratory patients increased due to cold

Bhiwani News: ठंड से बढ़ी सांस के मरीजों की परेशानी

Sun, 29 Dec 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 29 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
The problem of respiratory patients increased due to cold
भिवानी के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक  कक्ष के बाहर खड़े मरीज।
भिवानी। शहर के जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सर्दी की वजह से मरीजों में इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज जांच करवाने अस्पताल में आते हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज शीतलहर व प्रदूषण के बढ़ने से बुजुर्गों में सांस लेने में परेशानी व बच्चों में खांसी व जुकाम से ग्रस्त मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों में लंबे समय तक खांसी रहने के कारण व नाक बंद होने के कारण सांस लेने में परेशानी आ रही है। चिकित्सकों द्वारा मरीज की स्थिति के अनुसार सांस के मरीजों को नेबुलाइजर व भाप लेने की सलाह दी जा रही है। इस कारण से बाजारों में दवा की दुकानों पर भाप की मशीन की डिमांड बढ़ रही है। भाप की मशीन कई तरह की बनावट में मिल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओपीडी में आने वाले मरीजों में हर चौथा व्यक्ति सांस की समस्या से ग्रस्त है। सांस लेने में परेशानी से पीड़ित मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्ग व बच्चों की है। चिकित्सकों द्वारा सांस से संबंधित मरीजों को नेबुलाइजर व गर्म पानी पीने की सलाह दी जा रही है। मरीज की स्थिति के अनुसार उनको नेबुलाइजर देने के लिए अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। वहीं कुछ मरीजों को दवा दे कर व भाप लेने की सलाह दे कर घर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार श्वसन नली सिकुड़ने व सीने में कफ जमा होने के कारण मरीजों को सांस लेने में परेशानी आती है। मरीजों में बहुत से ऐसे भी हैं जो दवा लेकर घर चले जाते हैं और स्वयं की नेबुलाइजर मशीन खरीद कर घर पर भाप ले रहे हैं। ऐसे में बाजारों में दवा की दुकानों पर भाप की मशीन की डिमांड बढ़ रही है।
--------
दो तरह की भाप की मशीन बिक रही है बाजार में
सर्दी में लोग नेबुलाइजर मशीन खरीद रहे हैं। प्रतिदिन औसतन 10 से 12 मशीन बिक रही हैं। बाजार में दो तरह की भाप लेने की मशीन उपलब्ध हैं। एक मशीन में पानी डाल कर भाप ली जाती है। वहीं दूसरी तरह की मशीन में दवा डालकर भाप ली जाती है। दवा डाल कर भाप लेने वाली मशीन को नेबुलाइजर कहते हैं। सिंपल भाप की मशीन 300 रुपये तक बिक रही हैं। वहीं नेबुलाइजर मशीन एक हजार से शुरू हो कर तीन हजार तक बिक रहे हैं।

-------------------------------------------
वर्सन ::
सर्दी में ओपीडी में खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं। बुजुर्गों में उम्र के हिसाब से कुछ मरीजों में सांस लेने में परेशानी आ जाती है। लेकिन भाप दे कर व गर्म पानी पी कर समाधान किया जा सकता है। जरूरत के अनुसार नेबुलाइजर की सलाह भी दी जाती है।
-डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed