फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The minister arrived in our village look, will know trouble

मंत्रीजी हमारे गांव में आ के देखिए, परेशानी का पता लग जाएगा

Tue, 15 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 15 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
The minister arrived in our village look, will know trouble
भिवानी। मंत्री साहब, गाम मै एक घंटा रूक कै देखो, बेरा पाट ज्यागा कितना बुरा हाल है और हमनै शिकायत करन की जरूरत कोनी रहैगी। यह बात ढाणा नरसान, लाडनपुर, अजीतपुर, निमड़ीवाली, हालुवास, गौरीपुर के ग्रामीणों ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में सहकारिता, कृषि राज्य मंत्री बिक्रम सिंह के समक्ष रखी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सहकारिता मंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को 15 दिन में मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की बात कही। कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 निर्धायरित और करीब आधा दर्जन अन्य समस्याएं रखी गई।
विज्ञापन

बिजली पावर प्लांट के आसपास के सात गांवों की समस्या को अमर उजाला ने 29 नवंबर को प्रमुखता से उठाया था। कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी यह मुद्दा छाया रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्लास्टिक, पराली आदि प्लांट में जलाए जाते है, जिससे दुर्गंध रहती है। प्रदूषण के कारण बीमारियां फैल रही है। 50 प्रतिशत ग्रामीण एलर्जी व अन्य बीमारियों से परेशान है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्लांट अधिकारी ने जवाब दिया कि उन्होंने देश की सबसे बढ़िया तकनीक लगाई है और प्रदूषण की ऑन लाइन रिपोर्ट चंडीगढ़ जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सात गांवों के मौजिज लोगों, सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों को उक्त कंपनी प्रतिनिधि असामाजिक तत्व बता रहा है। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि उन्हें भी निरीक्षण के दौरान जली पराल के कण मिले थे। इस बारे में कंपनी को 15 दिन का नोटिस दिया गया है। सहकारिता मंत्री ने उपायुक्त से मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुरानी जर्जर तारें बदली नहीं और बना दी रिपोर्ट
सरोगियान गली नंबर दो के लोगों ने शिकायत रखी कि पुरानी जर्जर तारें बदली नहीं, न ही सारे खंभे लगे और बिजली निगम ने रिपोर्ट बना दी कि कार्य पूरा हो चुका है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि एक जगह के दो दो टेंडर छोड़कर मोटा गबन किया गया है। कॉलोनी वासियों की शिकायत पर बिजली निगम अधिकारी ने बताया कि कोई टेंडर नहीं छोड़ा गया। इस मौके पर गली वासी शेर सिंह वालिया, अत्तर सिंह, राकेश,  संदीप, मनोज, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल पुराने कनेक्शन को बंद कर दिया
गांव धिराना वासी बुजुर्ग भानाराम ने बताया कि उसका 14 साल पुराना कनेक्शन था। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने नई  लाइन डाल दी और उसका कनेक्शन बंद कर दिया। उसे अब गांव की दूसरी लाइन से पानी देने की बात कह रहे है जबकि उसमें पूरा पानी नहीं आता। एक्सईएन संजीव त्यागी ने बताया कि नई लाइन से भानाराम के घर पानी पहुंचाने के लिए अलग से वाल्व लगाया गया है। मगर वह जिद पर अड़े है कि पुरानी लाइन से ही कनेक्शन दो। दूसरे गांव के ग्रामीण इसका विरोध कर रहे है। मंत्री ने किसी भी तरह बुजुर्ग के घर पूरा पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
सात गांवों के लोग पानी के लिए परेशान
पंचायत कासनी, सौंप के ग्रामीणों ने बताया कि यह दो गांवों की नहीं सात गांवों फतेहगढ़, मिसरी, हिंडोल, मानहेरू आदि गांवों की है। किसी भी गांव को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। इसलिए लोहारू कैनाल से जोड़ा जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि सौंप गांव के लिए अलग वाटर वर्क्स बनाया जाएगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि वे अप्रैल माह से सुन रहे है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सफाई कराने में आरोप लगाए कि नीचे तो घास है और ऊपर की सफाई हो रही है। जिस पर मंत्री ने उपायुक्त से मामले में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
हालु मोहल्ला से सूअर बाड़ा हटवाओ
हालु मोहल्ला के लोगों ने घर के पास सूअर बाड़ा की शिकायत रखी और कहा कि दिनभर दुर्गंध आती है। शिकायत पर सचिव ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी जगह में बाड़ा बना रखा है। उपायुक्त ने अनुमति की बात रखी तो पता लगा कि उसके पास अनुमति नहीं थी। बाद में बाड़ा मालिक स्वयं वहां आया और बताया कि मोहल्ले में और भी बहुत से बाड़े और घर है। सिर्फ उक्त लोगों को ही दुर्गंध आती है जबकि ये लोग ही गलत काम करते है, जिसके बाद मंत्री ने उपायुक्त से दोनों की जांच करने के निर्देश दिए कि कौन गलत काम करता है। साथ ही बाड़ा मालिक को सफाई रखने के निर्देश दिए।
चोरों के नाम देने पर भी नहीं हो रही कार्रवाई
बागकोठी से महिला गायत्री देवी ने बताया कि उसके घर 29 नवंबर 2014 में चोरी हो गई। करीब 55 लाख का सामान चोरी हुआ। पुलिस को चोरों के बारे जानकारी दे रही हूं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
ये शिकायतें भी रखी गई
बैठक में बड़ेसरा के ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का पानी जहरीला हो गया है, पशु मर रहे है। मंत्री ने पानी निकलवा सफाई के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने विधायक राजदीप की मांग पर पुलिस अधीक्षक को धनाना में चोरी हुए झोटे को ढूंढ़वाने के निर्देश दिए। सेना की भर्ती के लिए पूर्ण सहयोग देने तथा डी प्लान के तहत सभी हलकों में विकास कार्य करवाने के भी निर्देश दिए। हालुवास के ग्रामीणों ने कई माह से पेंशन नहीं मिलने का आरोप लगाया। बौंद मंडल को उप-पुलिस अधीक्षक दादरी से जोड़ने के अनुरोध पर पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने तुरंत प्रभाव से इस बाबत आदेश जारी कर दिए। गांव नरसिंहवास वासी सुरेश ने गैर कानूनी तरीकों से गांव में पेड़ों की कटाई, अवैध कब्जों की शिकायत रखी।

नगर परिषद के चेयरमैन भवानी प्रताप के अनुरोध पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि भिवानी में बंद पड़े मिल्क प्लांट को शीघ्र ही बजट अलाट कर चालू कर दिया जाएगा। सेक्टर 13 व 23 के लोगों ने खस्ताहाल सड़कों, लावारिस पशुओं की समस्या रखी। इस मौके पर विधायक बिशंबर बाल्मीकि, राजदीप फौगाट, जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, शंकर धूपड़, नंदराम धानिया, नप चेयरमैन भवानी प्रताप, सोमवीर सांगवान, कमलेश, रामकिशन हालुवासिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed