फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The inspection of the civil hospital

सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

Sat, 21 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 21 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले कई माह से खराब पड़ी सिविल अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर आखिरकार विधायक ने ही गंभीरता दिखाई। इस संबंध में अब विधायक सुखविंद्र मांढी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखेंगे। सिविल अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा असमर्थता जताने पर विधायक ने इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन मरीजों को दिलवाया।
विज्ञापन

इलाज संबंधित पूछताछ में नहीं मिली खामियां
बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढी ने शुक्रवार को दादरी के सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान  बाढड़ा विधायक ने अस्पताल कर्मचारी व चिकित्सकों का हाजिरी रजिस्टर, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं, एक्सरे लैब, रक्त जांच लैब, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल प्रशासन की तरफ से दी जाने वाली सहूलियत के अलावा मरीजों को नि:शुल्क मिलने वाली दवाएं इत्यादि के बारे में एसएमओ से पूछताछ की। विधायक को अचानक अस्पताल में देख कर्मचारियों पसीने छूट गए और सारे कर्मचारी अपने कार्य के प्रति मुस्तैद दिखाए दिए।
विज्ञापन

मरीज बोले सप्ताह में एक बार जरूर करें निरीक्षण
सुविधाओं को लेकर जब विधायक ने मरीजों से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर अस्पताल में बिगड़े हालात को ठीक करने के लिए जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी साप्ताहिक दौरा कर अस्पताल के हालातों का जायजा ले तो उनके समक्ष आने वाली परेशानियों का काफी हद तक समाधान हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह से खराब पड़ी है मशीन
बता दें कि सिविल अस्पताल उपमंडल का सबसे बड़ा अस्पताल है। प्रतिदिन यहां 40 से 50 मरीज अल्ट्रासाउंड के आते है। बीते करीब आठ माह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। ऐसे में एक अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को 300 से 500 रुपये तक निजी लैब पर जाकर चुकाने पड़ रहे हैं।

नप व पशु अस्पताल का किया था निरीक्षण
इससे पहले विधायक ने बृहस्पतिवार को नप व पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। विधायक के जींस शर्ट में होने के चलते नप कर्मचारी को विधायक को पहचान तक नहीं सके थे। निरीक्षण के दौरान नप कार्यालय में काफी अनियमितताएं मिली थी। एमई का नाम हाजिरी रजिस्टर तक में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed