{"_id":"6a00dad541041ebc9000bc0d","slug":"the-heat-of-jyeshtha-has-raised-the-mercury-with-clouds-and-winds-expected-from-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150942-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ज्येष्ठ की तपिश से बढ़ा पारा, आज से बादलवाही और हवा चलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ज्येष्ठ की तपिश से बढ़ा पारा, आज से बादलवाही और हवा चलने के आसार
विज्ञापन
रविवार शाम आसमान में छाए बादल
भिवानी। ज्येष्ठ माह शुरू होने के साथ ही जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को सुबह से ही शहर में तेज गर्मी और तपिश महसूस की गई।
बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य और बाजारों की रौनक पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से आंशिक बादलवाही और हवाएं चलने की संभावना जताई है। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसका असर शहर के प्रमुख बाजारों में साफ दिखाई दिया। घंटाघर बाजार, सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर बाजार और गोशाला मार्केट दोपहर के समय लगभग सूने नजर आए।
दुकानदार मनबीर, सुरेंद्र कुमार और कॉस्मेटिक आइटम रेहड़ी संचालिका संगीता ने बताया कि तेज गर्मी के कारण लोग दोपहर में घरों से बाहर बहुत कम निकल रहे हैं। ऐसे में अब केवल सुबह और शाम के समय ही बाजार में भीड़ दिखाई देती है जबकि दोपहर के समय नाममात्र की बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण गांवों से आने वाले ग्राहक भी कम पहुंच रहे हैं। शाम को मौसम थोड़ा सामान्य होने पर लोग जरूरी घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचते हैं।
विज्ञापन
वहीं घंटाघर चौक स्थित मेडिकल बाजार में सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ बनी रहती है। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोग मेडिकल स्टोरों से दवाइयों की खरीदारी भी अधिक कर रहे हैं।
मौसम 14 तक परिवर्तनशील रहने की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मौसम 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों की ओर बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 11 से 13 मई के दौरान आंशिक बादलवाही और बीच-बीच में हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम बिगाड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य
गर्मी की बढ़ती तपिश और कम पानी पीने की आदत के कारण लोगों में पेट संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। लोगों में यूरिन संक्रमण, पेट दर्द, गुर्दे की पथरी, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं बच्चों और अन्य लोगों में ठंडी खाद्य सामग्री के अधिक सेवन से गले में दर्द, जुकाम और खांसी की शिकायत भी बढ़ रही है। इस संबंध में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय तेज गर्मी में बाहर निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। प्राकृतिक जूस और नारियल पानी का सेवन फायदेमंद रहता है। गर्मी में बाहर से घर आने के तुरंत बाद ठंडी खाद्य सामग्री का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बच्चे स्कूल से आते ही फ्रीज में रखी ठंडी चीजें खा लेते हैं, जिससे कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों में संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए गर्मी के मौसम में सावधानी के साथ खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।