फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The government had no plan to deal with the waterlogging situation: Chandraprakash

जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सरकार के पास नहीं थी कोई योजना : चंद्रप्रकाश

Sun, 07 Sep 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The government had no plan to deal with the waterlogging situation: Chandraprakash
भिवानी पहुंचे आदमपुर से विधायक चंद्रप्रकाश के साथ  प्रदीप गुलिया। 
भिवानी। आदमपुर से विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि अत्याधिक जलभराव से किसानों की फसलें बर्बाद और आमजन की संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन सरकार और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। रविवार को बया रेस्ट हाऊस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सरकार का कोई बैकअप प्लान नहीं था।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कानून व्यवस्था मजबूत थी जबकि वर्तमान भाजपा सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य केवल झूठे प्रचार पर ध्यान देना है और जनता के वास्तविक मुद्दों से विमुख रहना है। कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार जलभराव की जानकारी देने पर भी सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं जबकि समाधान नहीं किए जा रहे। इस अवसर पर अधिवक्ता मुकेश जांगड़ा, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला प्रधान राजेश जांगड़ा और अधिवक्ता हर्षित जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed