{"_id":"9f0f3e5b9349526f8e23619d4218341e","slug":"the-father-of-two-children-11-year-old-girl-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों के पिता ने की 11 वर्ष की बच्ची से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों के पिता ने की 11 वर्ष की बच्ची से छेड़छाड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों के पिता ने 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची ने शोर मचाया तो उसकी मां दौड़कर आई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की माता ने बताया कि वे भट्ठे पर मजदूरी करते है।
विज्ञापन
उसकी 11 वर्षीय बेटी चाय बनाने के लिए कच्चे बने कमरों की ओर आई थी। जहां मौजूद एक करीब 35 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। उसकी बेटी ने शोर मचाया तो वह दौड़कर आई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के दो बच्चे बताये जा रहे है। मामले की जांच कर रहे सदर थाना महिला एएसआई धर्मली देवी ने बताया कि आरोपी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन