फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The elder brother hanged himself before the younger brother's wedding procession left

Bhiwani News: छोटे भाई की बरात रवाना होने से पहले ही बड़े भाई ने लगाया फंदा

Tue, 25 Feb 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
The elder brother hanged himself before the younger brother's wedding procession left
तोशाम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में खड़े मृतक के परिजन। 
तोशाम(भिवानी)। तोशाम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार अल सुबह नीम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के छोटे भाई की मंगलवार को बरात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही देर रात को शादी के जश्न में आए रिश्तेदारों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से ही युवक परेशान था। उसने इसी के चलते ये कदम उठाया।
विज्ञापन

तोशाम निवासी युवक नफे सिंह (37) प्लंबर का काम करता था। मंगलवार को युवक नफे सिंह के छोटे भाई विक्की की शादी थी। इसका घर में जमकर जश्न मनाया जा रहा था। सोमवार देर रात्रि भी डीजे की थाप पर पूरे परिवार ने जमकर जश्न मनाया था। लेकिन मंगलवार अल सुबह युवक नफे सिंह ने अपने घर के नजदीक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मौजूद नीम के पेड़ पर अंगोछे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

जब सुबह आसपास के लोगों ने पेड़ पर नफे सिंह का शव लटका देखा तो इसकी सूचना उन्होंने नफे सिंह के परिजनों को दी। जिससे पूरे परिवार की शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नफे सिंह के हैं दो बच्चे

मृतक युवक नफे सिंह को एक बड़ी लड़की करीब 14 वर्षीय है तो वहीं एक छोटा लड़का करीब 11 वर्षीय है। किन कारणों से नफे सिंह ने इस घटना को अंजाम देकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। इस सवाल का जवाब पाना सभी के लिए असमंजस की स्थिति बनी है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रात को मनाई थी शादी की खुशियां
सोमवार रात को उसने भाई की शादी की खुशी में नफे ने शराब पी थी। कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। परिवार के सभी लोग बहुत खुश थे। मंगलवार सुबह नफे सिंह किसी को बिना बताए घर से निकल गया। सभी लोग बरात चढ़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नफे सिंह पास में स्थित स्कूल में एक पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ है।
एक तरफ अंतिम संस्कार हुआ तो दूसरी तरफ पांच लोग शादी के लिए हुए रवाना
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद एक तरफ अंतिम संस्कार हुआ तो दूसरी तरफ पांच लोग दूल्हे को लेकर शादी के लिए रवाना हुए। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हर किसी के चेहरे पर खुशी की जगह मायूसी थी।






मृतक नफे सिंह के पिता का नाम प्रेम सिंह है। नफे सिंह को तारा चंद ने गोद लिया हुआ था। इसके छोटे भाई की शादी थी। रात को शराब पीने के बाद रिश्तेदारों में आपस में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह तनाव में था। सुबह 5 से 6 बजे के बीच सरकारी स्कूल में जाकर उसने फांसी लगा ली। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
-अमरजीत सिंह, जांच अधिकारी, तोशाम पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article