फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The District Child Welfare Committee rescued three children

Bhiwani News: जिला बाल कल्याण समिति ने तीन बच्चों को कराया मुक्त

Fri, 12 Jun 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The District Child Welfare Committee rescued three children
सीडब्ल्यूसी द्वारा रेस्क्यू किए गए बच्चे।
भिवानी। बच्चों के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए न कि काम का बोझ यह बात जिला बाल कल्याण समिति भिवानी के चेयरमैन अधिवक्ता प्रदीप सिंह तंवर ने कही। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला बाल कल्याण समिति ने तीन मासूम बच्चों को बाल मजदूरी के चंगुल से सकुशल उद्धार किया।
विज्ञापन

इस अभियान में क्राइम ब्रांच से एएसआई मंजीता, एएसआई पवन, एएसआई रामफल, सीडब्ल्यूसी सदस्य सतेंद्र तंवर, नीलम रानी, दिनेश अत्री, लक्ष्मी भारद्वाज तथा डीसीपीओ से सोशल वर्कर रिंकू का विशेष सहयोग रहा। चेयरमैन प्रदीप सिंह तंवर ने कहा कि बच्चे किसी भी राष्ट्र का वास्तविक भविष्य और उसकी नींव होते हैं। उनकी सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा करना सीडब्ल्यूसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप है जिसे केवल कानूनी कार्रवाई से नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि आसपास किसी दुकान, होटल, कारखाने या घरेलू कार्य में कोई बच्चा मजदूरी करता हुआ दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन या सीडब्ल्यूसी को दें ताकि मासूमों को बाल श्रम के चक्रव्यूह से बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed