{"_id":"6ad5042b5149321a58027443","slug":"the-cpi-will-launch-a-campaign-across-villages-against-the-sir-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158883-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एसआईआर के खिलाफ गांव-गांव अभियान चलाएगी सीपीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एसआईआर के खिलाफ गांव-गांव अभियान चलाएगी सीपीआई
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह यादगार भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते कामरेड ओमप्रकाश।
भिवानी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने और विरोध प्रदर्शन तेज करने का फैसला लिया है। शहीद भगत सिंह यादगार भवन में कामरेड सुरदेव पाल वास की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, एसआईआर रद्द करने और हटाए गए मतदाताओं के वोट बहाल करने की मांग उठाई गई।
जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिये वैध मतदाताओं के नाम काटकर उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पार्टी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने, बैलेट पेपर से चुनाव कराने और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली अपनाने की मांग की। साथ ही बिहार, असम और बंगाल के चुनाव रद्द कर दोबारा कराने की मांग भी उठाई।
इसके अलावा टावरों के लिए उचित मुआवजा देने और क्षेमा कंपनी से किसानों का बकाया 250 करोड़ रुपये ब्याज सहित जल्द दिलाने की मांग की गई। बैठक में अनिल कुमार, मास्टर जग रोशन, रामफल देशवाल, संतोष देशवाल, राजेश कुंगड़, सुमेर धारिणी और सदीक डाडम मौजूद रहे।
विज्ञापन
आरक्षण और किसानों के मुद्दे भी उठाए
बैठक में आरक्षण संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर असहमति जताते हुए केंद्र सरकार से सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई। पार्टी ने आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने के लिए कानून बनाने की भी मांग रखी। किसानों के मुद्दों पर मूंग, बाजरा और धान की सरकारी खरीद तेज करने, अनावश्यक शर्तें हटाने, पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, 12 घंटे बिजली देने और नहरों में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।