फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The country has never been a priority for the Congress

कांग्रेस की प्राथमिकता में देश कभी नहीं रहा : योगी आदित्यनाथ

Mon, 30 Sep 2024 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Sep 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
The country has never been a priority for the Congress
भिवानी के गांव खरक में आयोजित रैली में मौजूद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य।
भिवानी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में आतंकवाद को बढ़ाने का कार्य किया है। कांग्रेस के लिए देश प्राथमिकता कभी नहीं रहा।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भिवानी जिले के गांव खरक में बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कपूर वाल्मीकि के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महर्षि वाल्मीकि के नाम से अयोध्या में एयरपोर्ट का निर्माण किया। महर्षि वाल्मीकि वो वाल्मीकि थे, जिन्होंने त्रेतायुग में भगवान राम का आमजनता से साक्षात्कार करवाने का कार्य किया। आज जितनी भी रामायण की टिकाएं मिलती हैं, उनका मूल लेखन महर्षि वाल्मीकि ने किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश पर जब भी संकट आता है, तब कांग्रेस व राहुल गांधी नजर नहीं आते। उन्होने कहा कि जब कोरोना काल में संकट आया तो 140 करोड़ की जनता को छोड़कर राहुल गांधी इटली में अपनी नानी के पास चले गए। उन्होंने कहा कि भारत देश के विकास में भाजपा ने अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। देश के हर कोने को बड़े सडक़ मार्गों के माध्यम से कनेक्ट किया गया है। इससे देश में उद्योग व व्यापार बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस ने डाली बाधा : योगी आदित्यनाथ
हांसी/नारनौंद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे यहां आते ही राम दरबार के दर्शन हो गए, लेकिन कोई रावण की वेशभूषा में नजर नहीं आया। लगता है कि आपने तय कर लिया कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद की वेशभूषा में केवल कांग्रेस के लोगों को रहना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ने बाधा खड़ी की।
सोमवार को हांसी और नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनआशीर्वाद रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर सकी उसे भाजपा ने दो साल में पूरा कर रामलाल को विराजमान करा दिया। रोम की संस्कृति को मानने वाले वाला ही राम की संस्कृति को अपमानित कर रहे हैं। जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं।


योगी ने कहा कि कोरोना काल में राहुल गांधी को 140 करोड़ भारतीय नहीं इटली की नानी याद आती हैं, जो संकट के समय आपके साथ खड़ा नहीं होता उसको चुनने की गलती मत करना। आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि यूपी में बडे़ बड़े माफिया जेल चले गए या जहन्नुम चले गए। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है वहां सब चंगा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed