फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The city heats up at 42.4 degrees, the minimum temperature is also 27.7 degrees

42.4 डिग्री पर तपा शहर, न्यूनतम तापमान भी 27.7 डिग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The city heats up at 42.4 degrees, the minimum temperature is also 27.7 degrees
भिवानी। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद पिछले चार दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 27.7 डिग्री रहा जो कि वीरवार की तुलना 1.1 डिग्री अधिक है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मई माह के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश के बाद मौसम में काफी परिवर्तन आया था। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मगर पिछले चार दिन से तापमान लगातार तेजी से बढ़ रहा है। वीरवार को जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को यह 42.4 डिग्री रहा। मगर ज्यादा चिंता का विषय है, न्यूनतम तापमान का बढ़ना। वीरवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री था और शुक्रवार को यह 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। नौ तपा का असल अहसास अब हो रहा है और शहर ही नहीं पूरा जिला तप रहा है।
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से बेहाल ग्रामीण
कैरू। कैरू-देवराला क्षेत्र में गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। ग्रामीण इलाके में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप होने से गर्मी का अहसास होने लगता है। तपती गर्मी के बीच परेशानी और अधिक बढ़ा दी। कूलर, पंखों में भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। सूरज का ताप ऐसा कि दोपहर में राह चलना दुश्वार हो गया। दोपहर में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार को दिन भर आसमान में कड़कड़ाती धूप रही। जिसके कारण लोग धूप से बचते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed