फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ten year old canection holder himself change pipe line

दस साल पुराने वाटर कनेक्शन धारक खुद बदलें पाइप लाइन

Sun, 15 Nov 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sun, 15 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
दस साल पुरानी पेयजल लाइन स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब है। इस कारण पानी खराब हो रहा है और लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


अब जनस्वास्थ्य विभाग ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण मेें जनस्वास्थ्य विभाग 1995 से 2005 के बीच पेयजल कनेक्शन लेने वालों को नोटिस भेज अपने पाइप बदलने के निर्देश देगा। यदि पाइप नहीं बदले गए तो विभाग पाइपों को बदलवाएगा और खर्चा पेयजल बिल में जोड़कर भेजेगा। जनस्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं पर दो से चार हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

गंदे पानी की सप्लाई का मुख्य कारण 10 साल या इससे ज्यादा पुरानी पेयजल लाइनों को माना जा रहा है। पहले जीआई पाइप लगाई जाती थी, जिनकी उम्र 10 साल तक मानी जाती है। मगर शहर में 1995 से 2015 तक के कनेक्शन चल रहे हैं। इन पाइपों मेें लीकेज की समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन


लीकेज के कारण ही लाइन में पानी खराब होता है और घरों में गंदे पानी की सप्लाई होती है। अब इस समस्या से सख्ती से निपटने का प्लान बनाया गया है। इसमें नगर परिषद व जिला प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। पहले सबको को नोटिस देकर आगाह किया जाएगा और फिर पाइप बदलने का अभियान शुरू होगा। जनस्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय से करीब 10 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे और उन पर दो से चार हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की मांग घटी, प्रेशर से फट रही लाइनें
- रोज करीब 10 जगह लाइन फटने की शिकायत, 20 फीसदी कटौती की तैयारी
भिवानी। सर्दी के साथ पानी की मांग भी कम होने लगी है। अभी 10 प्रतिशत तक मांग घटी है और आगामी कुछ दिनों में मांग और घटने की उम्मीद है। जबकि जनस्वास्थ्य विभाग पूरे प्रेशर से पेयजल सप्लाई कर रहा है। नतीजन हर रोज प्रेशर से लाइनें फट रही हैं। औसतन 10 शिकायतें रोजाना विभागीय अधिकारियों तक पहुंच रही हैं।
मांग कम होने और लाइन फटने की शिकायतों के चलते अब जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की सप्लाई में कटौती करने की तैयारी कर ली है। करीब 20 फीसदी कटौती की जाएगी। 20 नवंबर तक 10 फीसदी कटौती की गई है। 50 की बजाय अब 45 एमएलडी पानी दिया जाएगा और और 20 नवंबर से 15 फरवरी तक 20 फीसदी कटौती करते हुए 40 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाएगी।


वर्जन:::
दीपावली बीतने का इंतजार था। अब पानी को गंदा करने का कारण बने 10 साल पुराने पाइप वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। उन्हें नोटिस दिए जाएंगे कि पाइप या तो खुद बदल लें अन्यथा विभाग बदलेगा और खर्च उनके बिल में जोड़कर भेजा जाएगा। पानी की मांग पर कमी के कारण कटौती की जा रही है।
संजीव त्यागी, एक्सईएन
जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed