फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teachers and 133 social workers received national honors.

Bhiwani News: शिक्षकों और 133 समाजसेवियों का मिला राष्ट्रीय सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers and 133 social workers received national honors.
राष्ट्रीय सम्मान समारोह में शिक्षक व समाजसेवियों को सम्मानित करतीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना
भिवानी। विश्व शिक्षक दिवस पर रविवार को हनुमान जोहड़ी धाम में शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों व 133 समाजसेवियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट और महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में सम्मानितों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

समारोह में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बाल योगी महंत चरण दास महाराज का सानिध्य रहा। अध्यक्षता हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने की जबकि सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला विशिष्ट अतिथि रहीं। हरियाणा माटीकला बोर्ड के चेयरमैन अनूप सिंह, मेडिकल कॉलेज निदेशक डॉ. धीरज परिहार समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। महंत चरण दास महाराज ने कहा कि शिक्षा और सेवा समाज के उत्थान के प्रमुख आधार हैं तथा शिक्षकों और निस्वार्थ समाजसेवियों का सम्मान दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के साथ आने वाली पीढ़ियों के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मीना परमार ने कहा कि भिवानी शिक्षा, धर्म और सामाजिक समरसता के लिए पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन युवाओं को समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed