फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   teacher, kidnap, beating

प्राइवेट स्कूल के टीचर का अपहरण कर पीटा

Fri, 01 Nov 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
teacher, kidnap, beating
बहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्राइवेट स्कूल के टीचर का अपहरण कर चलती गाड़ी में उसके साथ मारपीट किए जाने और गले से सोने की चेन छीनकर उसे हांसी रोड पर बीडी गुप्ता पार्क के सामने फेंककर फरार हो गए। आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पीड़ित शिक्षक ने बताया कि वह गांव ओबरा के एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत है। वीरवार की सुबह साढ़े दस बजे वह स्कूल के बच्चों की टीम लेकर भीम स्टेडियम में चल रहे महाकुंभ में खिलाने के लिए पहुंचा था। जब वह बच्चों को लेकर भीम स्टेडियम के मुख्य गेट से थोड़ा अंदर पहुंचा तो उसी दौरान उसी के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र उसके पास आया और बोला कि उसके परिजन उससे बातचीत करना चाहते हैं। बच्चों को वहीं छोड़कर उस लड़के के साथ उनके परिजनों से मिलने स्टेडियम के बाहर थोड़ी दूर गाड़ी के पास चला गया। सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर तीन चार लड़के और बैठै हुए थे। सभी लड़कों ने उसे जबरन गाड़ी के अंदर बैठा लिया और फिर गाड़ी हांसी रोड की तरफ दौड़ा दी। चलती गाड़ी में उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की गई और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद जिला कारागार से थोड़ी आगे बीडी गुप्ता पार्क के सामने गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए। इसके बाद उसने अपनी मौसी के लड़के को फोन कर वहां पर बुलाया, जो उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

घायल टीचर ने बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर होस्टल में रहने वाले आरोपी छात्र के साथ उसकी करीबन 10-12 दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते उस पर आरोपी युवक ने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ ये वारदात कराई है। सिविल लाइन पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई अनिल ने बताया कि प्राइवेट स्कूल के टीचर का गाड़ी में अपहरण कर मारपीट करने और सोने की चेन झपटने के मामले में एक नामजद सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed