फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tata s driver, roadways bus, injured

टाटा-एस चालक ने अचानक लिया टर्न तो पीछे से टकराई रोडवेज बस, चार घायल

Thu, 02 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tata s driver, roadways bus, injured
33 फोटो भिवानी-हांसी मार्ग पर हुए सड़क हादसें के दौरान सड़क किनारे पेड़ से टकराई रोडवेज बस। - फोटो : Bhiwani
भिवानी-हांसी मार्ग पर जाटू लुहारी गांव के नजदीक अचानक टाटा एस ने टर्न लिया तो पीछे चल रही रोडवेज बस उससे टकरा गई। टाटा एस से टकराने के बाद बस पेड़ से टकराई। हादसे में टाटा एस में सवार दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा वीरवार शाम करीब चार बजे हुआ।
विज्ञापन

भिवानी-हिसार मार्ग हिसार से एक रोडवेज बस भिवानी आ रही थी। बस के आगे टाटा एस गाड़ी चल रही थी, जिसमें श्रद्धालु थे। जाटू लुहारी गांव में पीर बाबा मंदिर के पास अचानक टाटा एस गाड़ी चालक ने मंदिर की ओर अपनी गाड़ी मोड़ दी। अचानक मोड़े जाने के कारण पीछे चल रही रोडवेज बस चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस प्रयास में बस भी संतुलन बिगड़ गया। बस पहले टाटा एस गाड़ी से टकराई और फिर पेड़ से टकराई। हादसे में टाटा-एस गाड़ी में सवार राजस्थान के गांव सातो वासी बुजुर्ग सुथार देवी (70 वर्ष), उनकी नातिन पूजा (25 वर्ष), पूजा की बहन के दो बच्चे अंजलि (12) औ काकू (09) घायल हो गए। हादसे की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया।
विज्ञापन

पीर बाबा की पूजा को जा रहा था परिवार
अपनी बेटी के घर जाटू लुहारी आई महिला सुथार देवी अपनी बेटी और बच्चों के साथ पीर बाबा की पूजा के लिए जा रहे थे। मंदिर के पास ही यह हादसा हुआ। घायल सुथार देवी के लड़के शमशेर ने बताया कि उसकी मां अपनी बेटी से मिलने जाटू लुहारी आई हुई थी। उसकी मां, बहन और बच्चे वीरवार होने के कारण पीर बाबा मंदिर में पूजा के लिए आए थे और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सिग्नल दिए मोड़ दी गाड़ी
करीब डेढ़ बजे हिसार से भिवानी के लिए चला था। जाटू लोहारी के नजदीक टाटा एस चालक ने बिना सिग्नल दिए गाड़ी मोड़ दी। जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे में रोडवेज बस और टाटा एस दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

कंवर, चालक, रोडवेज बस
हादसे में चार लोग उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस में जिला सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। हादसे में घायल सुथार देवी के पांव में चोटें आईं हैं। फ्रेक्चर भी हो सकता है। एक्स-रे रिपोर्ट के बाद ही यह पता चलेगा। पूजा के। चेहरे व हाथ में, अंजली के चेहरे पर, बच्चे काकू की कमर में चोटें आई है।
- डॉ. विकास कुमार, चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed