फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Swearing-in ceremony of Tosham Bar officials

Bhiwani News: तोशाम बार पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Swearing-in ceremony of Tosham Bar officials
तोशाम। बार एसोसिएशन तोशाम के नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट सत्यवान श्योराण सहित अन्य पदाधिकारियों का शपथ समारोह हुआ। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। एसडीजेएम देवेंद्र, डीएसपी आशीष चौधरी, बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान सत्यजीत पिलानियां व सचिव नरेश कांटीवाल इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को पूरी तरह से तैयारी करके कोर्ट के समक्ष पक्ष रखना चाहिए। आवेदक के पक्ष वाले मुकदमों में कानून के मुताबिक पक्ष रखना चाहिए और मुकदमों में कोई भ्रम हो तो ऐसी स्थिति में विचार विमर्श करके आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं से जरूरतमंदों और पीड़ितों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने अधिवक्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि तोशाम कोर्ट को जल्दी ही नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानियां व सचिव नरेंद्र कांटीवाल ने भी बार एसोसिएशन तोशाम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र बागोतिया ने प्रधान सत्यवान श्योराण, सचिव सुमन दहिया, उप-प्रधान सुभाष वर्मा, सह-सचिव जयपाल जागलान को शपथ पढ़वाई। इस मौके पर तोशाम के सरपंच राजेश तंवर, बार एसोसिएशन तोशाम के पूर्व प्रधान गुलशन काठपालिया, पूर्व प्रधान एडवोकेट प्रभुराम, पूर्व प्रधान पवन ढाका, पूर्व प्रधान राकेश नेहरा, एडवोकेट बनवारीलाल, एडवोकेट सतवीर सिहाग, एडवोकेट बलबीर सिहाग, एडवोकेट सतीश मित्तल, एडवोकेट बलराज बेडवाल, एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट दिनेश चौहान, एडवोकेट जयवीर गुज्जर, एडवोकेट संदीप भगासरा, एडवोकेट संजय बागनवाला, एडवोकेट ऋषिपाल सैनी, एडवोकेट विजय लक्ष्मी, एडवोकेट तेलूराम नाफरिया सहित विभिन्न अधिवक्ता, राजेंद्र जैन, रोशनलाल ढाणीमाहू, भागीरथ शर्मा, आकाश गुप्ता, आशीष सिहाग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed