{"_id":"46944a4b7c4d8cb7c9dc2de8edb2e762","slug":"suspended-five-employees-including-je-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई सहित पांच कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई सहित पांच कर्मचारी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। हब ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के मसले को बिजली निगम के उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में निगम के जेई सहित पांच कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं। विभाग का कहना है कि इन कर्मचारियों ने मौके का मुआयना किए बिना ही इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देते हुए लाइन शुरू करने की पर सहमति जताई थी। इसके बाद बिजली सप्लाई शुरू की गई, तो अचानक हब ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। उधर विभाग ने क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ विभाग ने एफआईआर दर्ज करा दी है। क्षेत्र में चल रही बिजली किल्लत पर अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए पंचकूला से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया है। दो दिन बाद ट्रांसफार्मर पावर हाउस में पहुंच जाएगा। निगम के अधिकारियों को दावा है कि चार दिन बाद क्षेत्र को बिजली किल्लत से निगम निजात दिला देगा।
ये पांच कर्मचारी हुए सस्पेंड
इस पूरे प्रकरण में निगम ने कार्रवाई करते हुए निगम के फोरमैन सीताराम, जेई ओमबीर सिंह, एएलएम जसबीर सिंह, लाइनमैन सतबीर सिंह व जीएसओ राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ भी पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। क्रेन अॅापरेटर की लापरवाही के चलते बिजली पोल टूट गया था।
चार दिन और रहेगा बिजली संकट
शनिवार को दादरी नया ट्रंासफार्मर पहुंचेगा। यह ट्रंासफार्मर पंचकूला से मंगवाया गया है, जिसकी क्षमता 16/20 एमवीए है। इस ट्रंासफार्मर की कीमत तीन करोड़ बताई जा रही है, जबकि पुराने ट्रांसफार्मर की कीमत सवा करोड़ रुपये थी। इसे नियमित रूप से चालू करने में तीन दिन का समय और लग सकता है। इस समय शहर के दूसरे फीडरों से लाइन जोड़कर काम चलाया जा रहा है। ट्रंासफार्मर डैमेज होने से दादरी सीटी, रावलधी व घिकाड़ा रोड फीडर की आपूर्ति ठप हो गई थी। अब लोड के चलते निगम को पावर कट अधिक लगाने पड़ रहे हैं, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली किल्लत को लेकर जाम भी लग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छह दिन पहले रेलवे रोड स्थित पावर हाउस का पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। क्रेन ऑपरेटर द्वारा पोल तोड़ने व कर्मचारियों द्वारा बिना मुआयना किए ही लाइन चालू कराने पर यह खराबी आई थी। स्थानीय टीम इस फाल्ट को ठीक करने में नाकाम साबित हुई थी, जिसके बाद फरीदाबाद व रेवाड़ी टीमों को बुलाया गया था। बाद में इन टीमों ने इस ट्रांसफार्मर को कंडम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
वर्जन::::::::::::
इस मामले में पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा, जिससे बिजली किल्लत का स्थायी समाधान हो जाएगा।
जगदीश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम