फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Suspended five employees including JE

जेई सहित पांच कर्मचारी सस्पेंड

Sat, 31 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 31 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हब ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के मसले को बिजली निगम के उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में निगम के जेई सहित पांच कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं। विभाग का कहना है कि इन कर्मचारियों ने मौके का मुआयना किए बिना ही इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देते हुए लाइन शुरू करने की पर सहमति जताई थी। इसके बाद बिजली सप्लाई शुरू की गई, तो अचानक हब ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। उधर विभाग ने क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ विभाग ने एफआईआर दर्ज करा दी है। क्षेत्र में चल रही बिजली किल्लत पर अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए पंचकूला से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया है। दो दिन बाद ट्रांसफार्मर पावर हाउस में पहुंच जाएगा। निगम के अधिकारियों को दावा है कि चार दिन बाद क्षेत्र को बिजली किल्लत से निगम निजात दिला देगा।
विज्ञापन

ये पांच कर्मचारी हुए सस्पेंड
इस पूरे प्रकरण में  निगम ने कार्रवाई करते हुए निगम के फोरमैन सीताराम, जेई ओमबीर सिंह, एएलएम जसबीर सिंह, लाइनमैन सतबीर सिंह व  जीएसओ राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ भी पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। क्रेन अॅापरेटर की लापरवाही के चलते बिजली पोल टूट गया था।
विज्ञापन

चार दिन और रहेगा बिजली संकट
शनिवार को दादरी नया ट्रंासफार्मर पहुंचेगा। यह ट्रंासफार्मर पंचकूला से मंगवाया गया है, जिसकी क्षमता 16/20 एमवीए है। इस ट्रंासफार्मर की कीमत तीन करोड़ बताई जा रही है, जबकि पुराने ट्रांसफार्मर की कीमत सवा करोड़ रुपये थी। इसे नियमित रूप से चालू करने में तीन दिन का समय और लग सकता है। इस समय शहर के दूसरे फीडरों से लाइन जोड़कर काम चलाया जा रहा है। ट्रंासफार्मर डैमेज होने से दादरी सीटी, रावलधी व घिकाड़ा रोड फीडर की आपूर्ति ठप हो गई थी। अब लोड के चलते  निगम को पावर कट अधिक लगाने पड़ रहे हैं, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली किल्लत को लेकर जाम भी लग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छह दिन पहले रेलवे रोड स्थित पावर हाउस का पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। क्रेन ऑपरेटर द्वारा पोल तोड़ने व कर्मचारियों द्वारा बिना मुआयना किए ही लाइन चालू कराने पर यह खराबी आई थी। स्थानीय टीम इस फाल्ट को ठीक करने में नाकाम साबित हुई थी, जिसके बाद फरीदाबाद व रेवाड़ी टीमों को बुलाया गया था। बाद में इन टीमों ने इस ट्रांसफार्मर को कंडम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::::::::::::
इस मामले में पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा, जिससे बिजली किल्लत का स्थायी समाधान हो जाएगा।
जगदीश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed